भूकंप (Earthquake) के मामलों में इजाफा चिंता का विषय है। दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के कई मामले देखने को मिलते हैं। कुछ देशों में तो भूकंप आना काफी सामान्य माना जाता है क्योंकि इन देशों में आए दिन ही भूकंप से धरती कांप उठती है। इन देशों में इंडोनेशिया का नाम भी शामिल है। आज, मंगलवार, 27 जनवरी को इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप से धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 रही। यह भूकंप पूर्वी जावा (East Java) प्रांत में पोनोरोगो (Ponorogo) से 19 किलोमीटर साउथर्न साउथवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार इस भूकंप का समय आज सुबह 6 बजकर 50 मिनट रहा। भूकंप की गहराई 127 किलोमीटर बताई जा रही है।
इंडोनेशियाई और अमेरिकी एजेंसियों ने की पुष्टि
इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की पुष्टि देश की जियोफिजिक्स एजेंसी ने की। साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।
डरकर घरों से बाहर भागे लोग
भूकंप का झटका बहुत जोरदार नहीं था, लेकिन धरती के कांपने से लोग घबरा गए। इस वजह से लोग डरकर घरों से बाहर भागने के लिए मजबूर हो गए।
नहीं हुआ नुकसान
भूकंप की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। न ही कोई इमारत या घर क्षतिग्रस्त हुए। हालांकि भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के कुछ इलाकों में भी महसूस हुआ। भूकंप की वजह से कुछ देर के लिए कई जगह कुर्सियाँ-टेबल, पंखे, अलमारियाँ हिलने लगीं, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई।


