पहले लगा 2 करोड़ का जुर्माना, अब बीच PSL से हुए बाहर, नसीम शाह का साथ नहीं छोड़ रहा बुरा समय

पहले लगा 2 करोड़ का जुर्माना, अब बीच PSL से हुए बाहर, नसीम शाह का साथ नहीं छोड़ रहा बुरा समय

नसीम शाह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और टीम सुपर 8 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी। उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए 20 टेस्ट, 34 वनडे और 37 टी20 मुकाबले खेले हैं। 

Naseem Shah Ruled Out of PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी रावलपिंडी को तगड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले नसीम शाह पर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगा था। इस सीजन में सिर्फ दो मुकाबले खेलने वाले नसीम शाह को एक विकेट मिला है। कराची किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्हें चोट लगी थी। इसके बाद से फिजियो और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे थे, लेकिन अब बताया जा रहा है कि वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा था कि अगर नसीम शाह इस सीजन में फिट हो जाते हैं, तो वह वापस खेलते हुए नजर आ सकते थे, लेकिन भविष्य को देखते हुए अब वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि इसी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के दौरान ही उन्होंने पंजाब प्रांत पर एक ऐसा कमेंट कर दिया था, जिस पर उन्हें 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया था। नसीम कुछ महीने अपनी आधी सैलरी कटवा कर जुर्माना भरेंगे। हालांकि, जब उन पर जुर्माना लगा था तो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर माफी भी मांगी थी और यह भी बताया था कि उनके सोशल मीडिया हैंडल से यह गलती हुई थी।

लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं नसीम

आपको बता दें कि नसीम शाह के पोस्ट में पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इसके बाद से वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के निशाने पर आ गए थे।

नसीम शाह पिछले लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और टीम सुपर 8 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी। उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए 20 टेस्ट, 34 वनडे और 37 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में जहां उनके नाम 60 विकेट दर्ज हैं, तो वनडे में 27 विकेट चटका चुके हैं। हालांकि, टी20 इंटरनेशनल में वह उतने प्रभावी नहीं रहे हैं और 37 मैचों में उनके नाम सिर्फ 32 विकेट दर्ज हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *