बेगूसराय में तेज रफ्तार ई-रिक्शा के पलटने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे पति मिथिलेश चौधरी(65) और रिश्तेदार गंभीर राजनारायण झा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतका की पहचान समस्तीपुर जिला के पटसा गांव निवासी उषा चौधरी (62) के तौर पर हुई है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बगरस के पास की है। रिश्तेदार उमेश झा ने बताया कि उषा चौधरी का मायके परिहारा में है। अपनी मां की पांचवीं बरखी पर मायके गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद गुरुवार सुबह करीब 4:00 बजे वापस लौट रही थी। सलौना स्टेशन से जानकी एक्सप्रेस पकड़ कर पटसा वापस लौटने के लिए पति और रिश्तेदार के साथ ई-रिक्शा से जा रही थी। बगरस के पास बिल्ली ने रास्ता काट दिया। बिल्ली के रास्ता काटने से होने वाले अपशगुन की मान्यता को देखते हुए चालक ने ई-रिक्शा को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। जिसके बाद गाड़ी पलट गई। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया उमेश झा ने आगे बताया कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उषा चौधरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति और रिश्तेदार का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आंशिक रूप से चोटिल ई-रिक्शा चालक सहित एक अन्य सवारी घटनास्थल से ही अपने घर चले गए बेगूसराय में तेज रफ्तार ई-रिक्शा के पलटने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे पति मिथिलेश चौधरी(65) और रिश्तेदार गंभीर राजनारायण झा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतका की पहचान समस्तीपुर जिला के पटसा गांव निवासी उषा चौधरी (62) के तौर पर हुई है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बगरस के पास की है। रिश्तेदार उमेश झा ने बताया कि उषा चौधरी का मायके परिहारा में है। अपनी मां की पांचवीं बरखी पर मायके गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद गुरुवार सुबह करीब 4:00 बजे वापस लौट रही थी। सलौना स्टेशन से जानकी एक्सप्रेस पकड़ कर पटसा वापस लौटने के लिए पति और रिश्तेदार के साथ ई-रिक्शा से जा रही थी। बगरस के पास बिल्ली ने रास्ता काट दिया। बिल्ली के रास्ता काटने से होने वाले अपशगुन की मान्यता को देखते हुए चालक ने ई-रिक्शा को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। जिसके बाद गाड़ी पलट गई। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया उमेश झा ने आगे बताया कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उषा चौधरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति और रिश्तेदार का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आंशिक रूप से चोटिल ई-रिक्शा चालक सहित एक अन्य सवारी घटनास्थल से ही अपने घर चले गए


