शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ई-रिक्शा सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन पर सवार तीन यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना सहनौरा रेलवे गुमटी के समीप एक नर्सिंग कॉलेज के पास हुई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि वे कोसुंभा गांव से शेखपुरा बाजार घरेलू सामान खरीदने आ रहे थे। ई-रिक्शा की गति तेज होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। प्रमिला देवी की हालत नाजुक बनी हुई घायलों की पहचान सदर प्रखंड के कोसुंभा गांव निवासी रामसरे मांझी की 45 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी, श्यामलाल रावत की पत्नी प्रमिला देवी (65) और उसी गांव के चंदन कुमार (20) के रूप में हुई है। प्रमिला देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। अरियरी के थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ई-रिक्शा सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन पर सवार तीन यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना सहनौरा रेलवे गुमटी के समीप एक नर्सिंग कॉलेज के पास हुई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि वे कोसुंभा गांव से शेखपुरा बाजार घरेलू सामान खरीदने आ रहे थे। ई-रिक्शा की गति तेज होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। प्रमिला देवी की हालत नाजुक बनी हुई घायलों की पहचान सदर प्रखंड के कोसुंभा गांव निवासी रामसरे मांझी की 45 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी, श्यामलाल रावत की पत्नी प्रमिला देवी (65) और उसी गांव के चंदन कुमार (20) के रूप में हुई है। प्रमिला देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। अरियरी के थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


