भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना में 2 महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया है। मृतक ई-रिक्शा चालक की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिर्जा गांव निवासी 65 वर्षीय मनोज कुमार तांती के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह मनोज कुमार तांती 2 महिला श्रद्धालुओं को सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से अजगैवीनाथ गंगा घाट गंगा स्नान के लिए ले जा रहे थे। स्टेशन रोड पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उनकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। चालक मनोज कुमार तांती और दोनों महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस को किया जब्त थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद ई-रिक्शा चालक मनोज कुमार तांती को मृत घोषित कर दिया। दोनों महिला श्रद्धालुओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया गया। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। हालांकि, हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। घटना में 2 महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया है। मृतक ई-रिक्शा चालक की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिर्जा गांव निवासी 65 वर्षीय मनोज कुमार तांती के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह मनोज कुमार तांती 2 महिला श्रद्धालुओं को सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से अजगैवीनाथ गंगा घाट गंगा स्नान के लिए ले जा रहे थे। स्टेशन रोड पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उनकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। चालक मनोज कुमार तांती और दोनों महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस को किया जब्त थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद ई-रिक्शा चालक मनोज कुमार तांती को मृत घोषित कर दिया। दोनों महिला श्रद्धालुओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया गया। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। हालांकि, हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।


