जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन यानी JNUSU इलेक्शन का रिजल्ट घोषित हो गया है। सभी चार पदों पर लेफ्ट यूनिटी की जीत हुई है। अदिति मिश्रा JNUSU की नई प्रेसिडेंट बनी हैं। वो AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) से लेफ्ट यूनिटी पैनल की उम्मीदवार थी। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट पर SFI की गोपिका बाबू, जनरल सेक्रेटरी के पद पर DSF के सुनील यादव और जॉइंट सेक्रेटरी पर AISA की दानिश अली को जीत हासिल हुई है। तीन पार्टियों ने मिलकर बनाया अलायंस इस बार लेफ्ट की तीन पार्टियों SFI, AISA और DSF ने मिलकर लेफ्ट अलायंस बनाया है। लेफ्ट अलायंस की ओर से अदिति मिश्रा प्रेसिडेंट पद के लिए, किजाकूत गोपिका बाबू वाइस-प्रेसिडेंट के पद के लिए, सुनील यादव जनरल सेक्रेटरी और दानिश अली जॉइंट सेक्रेटरी के पद के लिए चुनाव में खड़े थे। इन सभी ने जीत दर्ज की। वहीं ABVP की ओर से विकास पटेल, तान्या कुमारी, राजेश्वर कान्त दुबे और अनुज चुनावी मैदान में थे। NSUI की तरफ से विकास बिश्नोई, शेख शाहनवाज आलम, प्रीति मलिक और कुलदीप ओझा चुनाव लड़े। हालांकि, कोई भी जीत दर्ज नहीं कर सका। 4 नवंबर को वोटिंग हुई JNUSU इलेक्शन की वोटिंग 4 नवंबर को हुई थी। वोटिंग के बाद उसी रात से काउंटिंग शुरू हो गई थी। इस बार चारों सेंट्रल पदों के लिए 20 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में थे।
कल जारी हुआ था आंतरिक समिति चुनाव का परिणाम JNU के डीन ऑफ स्टूडेंट्स कार्यालय ने बुधवार, 5 नवंबर को आंतरिक समिति (IC) चुनाव 2025-26 के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी थी। इस चुनाव में तीन प्रतिनिधियों का चयन अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और PhD कैटेगरी से किया गया था। डीन ऑफ स्टूडेंट्स मनुराधा चौधरी ने कहा UG से गर्विता गांधी, PG से श्रुति वर्मा और PhD से परन अमितावा को स्टूडेंट रिप्रेजेंटेटिव के रूप में चुना गया है। ये तीनों छात्र अब विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति में अपने-अपने वर्गों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
2024 में AISA के नीतीश कुमार बने थे प्रेसिडेंट पिछले साल AISA के नीतीश कुमार प्रेसिडेंट के पद पर इलेक्शन जीते थे। ABVP के वैभव मीणा ने जॉइन सेक्रेटरी का पद हासिल किया था। JNU में करीब 10 साल बाद ABVP के किसी कैंडिडेट को जीत मिली थी। JNUSU के पिछले 10 प्रेसिडेंट ——————— ये खबरें भी पढ़ें… JNU छात्रसंघ चुनाव 2025- अदिति मिश्रा अध्यक्ष बनीं: 2017 में BHU के प्रोटेस्ट की हिस्सा थीं, जेंडर वॉयलेंस पर कर रहीं रिसर्च, जानें प्रोफाइल जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन यानी JNUSU इलेक्शन का रिजल्ट घोषित हो गया है। सभी चार पदों पर लेफ्ट यूनिटी की जीत हुई है। अदिति मिश्रा JNUSU की नई प्रेसिडेंट बनी हैं। वो AISA (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) से लेफ्ट यूनिटी पैनल की उम्मीदवार थीं। पढ़ें पूरी खबर…
JNUSU इलेक्शन- सभी पदों पर लेफ्ट यूनिटी की जीत:अदिति मिश्रा बनीं अध्यक्ष, 4 पदों में से 3 पर लड़कियां, ABVP का सूपड़ा साफ


