लखनऊ में सुबह से चली धूलभरी आंधी, घने बादल छाए:बूंदाबांदी हुई, 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा; मौसम विभाग का यलो अलर्ट

लखनऊ में सुबह से चली धूलभरी आंधी, घने बादल छाए:बूंदाबांदी हुई, 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा; मौसम विभाग का यलो अलर्ट

लखनऊ में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही धूलभरी आंधी चल रही है। हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है जिससे मौसम हल्का ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने बादलों की गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 3 दिन में गिरेगा तापमान मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ तथा इसकी क्षोभ मंडल में पुरवा हवाओं के संभावित प्रतिक्रिया के दृष्टिगत प्रदेश के अधिकतम तापमान में आगामी 3 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान में 15-17 मार्च के दौरान 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इन मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों में 15-16 मार्च के दौरान मेघगर्जन/वज्रपात और 30-50 किमी/घंटा की गति से झोंकेदार हवाओं के साथ तराई और पूर्वांचल के कुछ जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की सम्भावना के दृष्टिगत यलो अलर्ट जारी किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *