खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 35 बोतल विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस को देखते ही एक बाइक सवार तस्कर अपनी बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गया। यह घटना सुलिस गेट से पश्चिम 14 नंबर सड़क (बांध) पर सघन वाहन जांच अभियान के दौरान हुई। एसआई रिंशु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर रही थी। पुलिस टीम को देखते ही एक संदिग्ध बाइक सवार घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब उसकी छोड़ी हुई बाइक और झोले की तलाशी ली, तो उसमें से कुल 35 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बाइक और शराब किया जब्त बरामद शराब में 375 एमएल की आइकोनिक और ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने मौके से बाइक और शराब को जब्त कर थाने ले जाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरार तस्कर की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 35 बोतल विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस को देखते ही एक बाइक सवार तस्कर अपनी बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गया। यह घटना सुलिस गेट से पश्चिम 14 नंबर सड़क (बांध) पर सघन वाहन जांच अभियान के दौरान हुई। एसआई रिंशु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर रही थी। पुलिस टीम को देखते ही एक संदिग्ध बाइक सवार घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब उसकी छोड़ी हुई बाइक और झोले की तलाशी ली, तो उसमें से कुल 35 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बाइक और शराब किया जब्त बरामद शराब में 375 एमएल की आइकोनिक और ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने मौके से बाइक और शराब को जब्त कर थाने ले जाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरार तस्कर की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


