गाड़ी चेकिंग के समय 2 इंटरडिस्ट्रिक्ट तस्कर गिरफ्तार:नवादा से शेखपुरा लाते पकड़े गए; शराब, बाइक जब्त

गाड़ी चेकिंग के समय 2 इंटरडिस्ट्रिक्ट तस्कर गिरफ्तार:नवादा से शेखपुरा लाते पकड़े गए; शराब, बाइक जब्त

शेखपुरा में वाहन चेकिंग के दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस टीम ने दो अंतरजिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर नवादा से शेखपुरा की ओर आ रहे थे। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में शराब और एक बाइक जब्त की है। यह कार्रवाई महुली थाना क्षेत्र के वरुणा-वरुणी मुख्य सड़क मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। अभियान का नेतृत्व उत्पाद थाना के एएसआई अमरजीत कुमार कर रहे थे। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि चेकिंग के दौरान दोनों युवक पुलिस दल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। बरामद शराब और बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया गिरफ्तार तस्करों की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र निवासी मुन्नी प्रसाद के पुत्र भोला कुमार और पकरीवरावां थाना क्षेत्र के जिलवरिया गांव निवासी चरित्र चौहान के पुत्र धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया है। उत्पाद थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने इन दोनों का आपराधिक इतिहास खंगालने का कार्य शुरू कर दिया है। गिरफ्तार दोनों अंतरजिला शराब तस्करों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा में वाहन चेकिंग के दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस टीम ने दो अंतरजिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर नवादा से शेखपुरा की ओर आ रहे थे। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में शराब और एक बाइक जब्त की है। यह कार्रवाई महुली थाना क्षेत्र के वरुणा-वरुणी मुख्य सड़क मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान की गई। अभियान का नेतृत्व उत्पाद थाना के एएसआई अमरजीत कुमार कर रहे थे। उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि चेकिंग के दौरान दोनों युवक पुलिस दल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। बरामद शराब और बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया गिरफ्तार तस्करों की पहचान नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र निवासी मुन्नी प्रसाद के पुत्र भोला कुमार और पकरीवरावां थाना क्षेत्र के जिलवरिया गांव निवासी चरित्र चौहान के पुत्र धर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया है। उत्पाद थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने इन दोनों का आपराधिक इतिहास खंगालने का कार्य शुरू कर दिया है। गिरफ्तार दोनों अंतरजिला शराब तस्करों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *