दादी आशा भोसले के अंतिम दर्शन में पोती जनाई की हालत हुई खराब, फूट-फूटकर रोती दिखीं

दादी आशा भोसले के अंतिम दर्शन में पोती जनाई की हालत हुई खराब, फूट-फूटकर रोती दिखीं

Asha Bhosle Funeral: सुरों की मल्लिका आशा भोसले आज अपनी अंतिम यात्रा पर निकलेंगी। रविवार को 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने वाली आशा ताई का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे दादर स्थित शिवाजी पार्क के श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। जिस आवाज ने सात दशकों तक दुनिया को गुनगुनाने पर मजबूर किया, आज वह हमेशा के लिए शांत हो जाएगी, ऐसे में उनके आखिरी दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार के कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। उसी में से एक हैं आशा भोसले की पोती जमाई भोसले का। जिसमें वह फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ (Asha Bhosle Funeral Granddaughter video)

आशा जी का पार्थिव शरीर इस समय उनके लोअर परेल स्थित आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया है। सुबह से ही उनके घर के बाहर फैंस और चाहने वालों का तांता लगा हुआ है। क्या आम और क्या खास, हर कोई अपनी प्रिय गायिका की एक आखिरी झलक पाने के लिए बेताब है। प्रशासन की तरफ से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय आम जनता के दर्शन के लिए तय किया गया है। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जनाई भोसले का रोते हुए वीडियो (Zanai Bhosle Breaks Down in Asha Bhosle Funeral)

इसी बीच आशा भोसले की पोती को भी एक वीडियो में देखा जा सकता है, जिसमें वह सफेद सूट पहने बेहद रोती हुईं नजर आ रही हैं। उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह अपने परिजनों के गले लगकर आंसू बहा रही हैं और अपनी दादी को याद कर रही हैं। उनकी हालत बेहद खराब नजर आ रही है। दादी आशी भोसले और पोती जनाई के बीच एक दोस्ती जैसा रिश्ता भी था। कई बार दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जनाई की इस हालत से साफ पता चलता है कि वह अपनी दादी से किय कदर प्यार करती थीं।

फूलों से महक उठा शिवाजी पार्क (Asha Bhosle Last Rites)

वहीं, शिवाजी पार्क स्थित ‘स्वर्गीय भागोजी बालूजी कीर हिंदू श्मशान भूमि’ में अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्मशान घाट को सफेद फूलों से सजाया गया है, जो आशा जी की सादगी और उनकी पवित्र आवाज का प्रतीक लग रहे हैं। शाम को होने वाले इस संस्कार में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्री, बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और संगीत जगत की नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। बता दें कि कल शाम ही मुख्यमंत्री फडणवीस ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

मल्टी-ऑर्गन फेलियर बनी निधन की वजह (Asha Bhosle Death)

आशा भोसले पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। उनके बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को बताया कि शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया (मल्टी-ऑर्गन फेलियर), और रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *