खगड़िया में पूर्व सदर विधायक छत्रपति यादव ने शनिवार को परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। यादव ने कहा कि पार्टी इस समय ‘संक्रमणकाल’ से गुजर रही है। उन्होंने इसका मुख्य कारण समर्पित और संघर्षरत कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा और ‘भीड़तंत्र’ के बढ़ते प्रभाव को बताया। संगठन सृजन के नाम पर कार्यकर्ताओं को गुमराह किया
उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार कांग्रेस में संगठन सृजन के नाम पर कार्यकर्ताओं को गुमराह किया जा रहा है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को जिम्मेदारी देना निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ उचित नहीं है। अपने दौरे के क्रम में उन्होंने उत्तरी और दक्षिणी सौर, सलारपुर, लगार, खीराडीह, बैसा एवं कोलवार पंचायतों का भ्रमण किया। इस दौरान बिमल जी और सचीदा जी उनके साथ मौजूद थे। अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आह्वान भी किया
भ्रमण के दौरान, वे बंधेरा पंचायत में स्वर्गीय कैलाश प्रसाद यादव की शोक सभा में भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद प्रो. कुलदीप यादव, अधिवक्ता अनिल जी, अधिवक्ता मुकुंद जी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यादव ने आगामी 21 अप्रैल 2026 को खगड़िया बाजार स्थित के.एन. क्लब में आयोजित होने वाले “कांग्रेस बचाओ सम्मेलन” में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आह्वान भी किया। खगड़िया में पूर्व सदर विधायक छत्रपति यादव ने शनिवार को परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। यादव ने कहा कि पार्टी इस समय ‘संक्रमणकाल’ से गुजर रही है। उन्होंने इसका मुख्य कारण समर्पित और संघर्षरत कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा और ‘भीड़तंत्र’ के बढ़ते प्रभाव को बताया। संगठन सृजन के नाम पर कार्यकर्ताओं को गुमराह किया
उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार कांग्रेस में संगठन सृजन के नाम पर कार्यकर्ताओं को गुमराह किया जा रहा है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव हारने वाले प्रत्याशियों को जिम्मेदारी देना निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ उचित नहीं है। अपने दौरे के क्रम में उन्होंने उत्तरी और दक्षिणी सौर, सलारपुर, लगार, खीराडीह, बैसा एवं कोलवार पंचायतों का भ्रमण किया। इस दौरान बिमल जी और सचीदा जी उनके साथ मौजूद थे। अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आह्वान भी किया
भ्रमण के दौरान, वे बंधेरा पंचायत में स्वर्गीय कैलाश प्रसाद यादव की शोक सभा में भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद प्रो. कुलदीप यादव, अधिवक्ता अनिल जी, अधिवक्ता मुकुंद जी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यादव ने आगामी 21 अप्रैल 2026 को खगड़िया बाजार स्थित के.एन. क्लब में आयोजित होने वाले “कांग्रेस बचाओ सम्मेलन” में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आह्वान भी किया।