त्योहार के दौरान जगह-जगह दंडाधिकारी व पुलिस बल की होगी तैनाती, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

त्योहार के दौरान जगह-जगह दंडाधिकारी व पुलिस बल की होगी तैनाती, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

शहर के जामा मस्जिद के इमाम वहिदूज्ज्मा काशमी बताते हैं कि इस्लामिक कैलेंडर या हिजरी कैलेंडर में रमजान के महीने को साल का नौवां महीना माना गया है जो बहुत ही पाक (पवित्र) महीना होता है। इस पूरे महीने दीन वाले लोग रोजा रखते हैं और रमजान के आखिरी दिन यानी आखिरी रोजा चांद को देखकर खत्म किया जाता है। ईद मुबारक चांद शाम को दिखने पर अगले दिन ईद का त्यौहार मनाने की परंपरा है।दरअसल ईद एक तोहफा है जो अल्लाह इज्जत अपने बन्दों को महीना भर के रोज़े रखने के बाद देते है। कहा जाता है के ईद का दिन मुसलमानों के लिये इनाम का दिन होता है।इस दिन को बड़ी ही आसूदगी और आफीयत के साथ गुजारना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज से पहले गरीबों को फितरा अवश्य दें। ईद की नमाज अदा करने के बाद ईदगाह से दूसरे रास्ते से घर वापस लौटे।ईद के नमाज के बाद अल्लाह रोजेदारों को जन्नत नसीब करते हैं। भास्कर न्यूज| रूपौली चपहरी सामुदायिक भवन में ईद-उल-फितर और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अभय रंजन ने की, जबकि अंचल पुलिस निरीक्षक हरिशंकर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में दोनों समुदायों के बुद्धिजीवियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि रूपौली की गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत बनाने के लिए सभी लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं। उपस्थित लोगों ने भी हर वर्ष की तरह इस बार भी शांतिपूर्ण माहौल में ईद और रामनवमी मनाने का भरोसा दिलाया। अंचल पुलिस निरीक्षक ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों की निगरानी में पुलिस बल तैनात रहेगा। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार खुशियां बांटने का माध्यम हैं। ईद पर एक-दूसरे के घर जाकर सेवई और रामनवमी पर शरबत बांटकर आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करें। बैठक में जनप्रतिनिधि एवं दोनों समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अमौर| मुसलमानों का पवित्र माह-ए- रमजान के अवसर पर अमौर प्रखंड के भौकरी चौक पर दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के रोजेदारों के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी शिरकत हिस्सा लिया। एआरएस ग्रुप ऑफ कंपनी के द्वारा आयोजित यह आयोजन प्रोपराइटर असहाब खान की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर असहाब खान, तारिक आलम, सनौवर आलम, हसनैन आलम, मुकर्रम हुसैन, सलाम आलम, साकीर आलम ,अन्य सभी मौजूद थे। केनगर| माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे ‘अलविदा’ पर सबूतर गांव की बड़ी जामा मस्जिद और अक्सा मस्जिद में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। बड़ी मस्जिद में मौलाना अब्दुल कलाम और अक्सा मस्जिद में मौलाना शाहिद रजा ने इमामत की। नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और खुतबे में रमजान के महत्व व मानवता की सेवा का संदेश दिया गया। नमाज के बाद अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआ हुई। मस्जिद कमेटी ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे ईदगाह में ईद की नमाज होगी। मुख्य रूप से मो. साहिल उर्फ बबलू, मौलाना महबूब, मो. मंजर, मो.अजमल, मो.मोजाहिद, मो.जुबैर, मो. अव्वल समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण और नमाजी मौजूद थे। {जीएमसीएच ईदगाह- सुबह-7 बजे {लाईन बाज़ार सज्जादिया ईदगाह -सुबह-7 .45 बजे {लाइन बाजार स्थित जामा मस्जिद-स ुबह-8.30 बजे {जामा मस्जिद सिपाही टोला मधुबनी – सुबह-8 बजे {मधुबनी मौलवी टोला स्थित जामा मस्जिद- सुबह-8:30 बजे {चिश्तीया अरबिया कॉलेज मस्जिद- सुबह-8:30 {लाईन बाजार छोटी मस्जिद- सुबह-9 बजे भास्कर न्यूज।पूर्णिया इस्लाम का सबसे पाक और मुबारक महीना रमजान विदा हो गया। शुक्रवार को रोजेदारों ने मस्जिदों में दूसरे अलविदा जुमे की नमाज अदा की।अलविदा नमाज अदा करने रोजेदारों की भीड़ देखने को मिली। दूसरे अलविदा जुमे की शाम को चांद का दीदार होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच खुशियां परवान चढ़ गई। सभी लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने लगे। देर रात तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी गई। शनिवार को पूरे जिले में धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। ईद उल फितर को लेकर रोजेदारों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुबह की नमाज को लेकर मस्जिद व ईदगाह भी सजकर तैयार हो गई हैं। ईद को लेकर शहर के जीएमसीएच स्थित ईदगाह, लाइन बाजार बड़ी मस्जिद, लाईन बाज़ार सज्जादिया ईदगाह छोटी मस्जिद, माधोपाड़ा स्थित अरबिया मस्जिद, पुलिस लाइन, मौलवी टोला जामा मस्जिद, सिपाही टोला जामा मस्जिद समेत जिले के सभी ईदगाह और मस्जिद सज-धज कर तैयार है। जीएमसीएच स्थित ईदगाह में होती है वहां सुबह 7 बजे ईद की नमाज पढ़ी जायेगी, इसके अलावा सज्जादिया ईदगाह सुबह 7.45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं लाइन बाजार स्थित जामा मस्जिद में 8.30 बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी।इसके साथ ही शहर के अन्य मस्जिदों व ईदगाहों में भी ईद की नमाज अदा की जायेगी। शहर के जामा मस्जिद के इमाम वहिदूज्ज्मा काशमी बताते हैं कि इस्लामिक कैलेंडर या हिजरी कैलेंडर में रमजान के महीने को साल का नौवां महीना माना गया है जो बहुत ही पाक (पवित्र) महीना होता है। इस पूरे महीने दीन वाले लोग रोजा रखते हैं और रमजान के आखिरी दिन यानी आखिरी रोजा चांद को देखकर खत्म किया जाता है। ईद मुबारक चांद शाम को दिखने पर अगले दिन ईद का त्यौहार मनाने की परंपरा है।दरअसल ईद एक तोहफा है जो अल्लाह इज्जत अपने बन्दों को महीना भर के रोज़े रखने के बाद देते है। कहा जाता है के ईद का दिन मुसलमानों के लिये इनाम का दिन होता है।इस दिन को बड़ी ही आसूदगी और आफीयत के साथ गुजारना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज से पहले गरीबों को फितरा अवश्य दें। ईद की नमाज अदा करने के बाद ईदगाह से दूसरे रास्ते से घर वापस लौटे।ईद के नमाज के बाद अल्लाह रोजेदारों को जन्नत नसीब करते हैं। भास्कर न्यूज| रूपौली चपहरी सामुदायिक भवन में ईद-उल-फितर और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अभय रंजन ने की, जबकि अंचल पुलिस निरीक्षक हरिशंकर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में दोनों समुदायों के बुद्धिजीवियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि रूपौली की गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत बनाने के लिए सभी लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं। उपस्थित लोगों ने भी हर वर्ष की तरह इस बार भी शांतिपूर्ण माहौल में ईद और रामनवमी मनाने का भरोसा दिलाया। अंचल पुलिस निरीक्षक ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों की निगरानी में पुलिस बल तैनात रहेगा। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार खुशियां बांटने का माध्यम हैं। ईद पर एक-दूसरे के घर जाकर सेवई और रामनवमी पर शरबत बांटकर आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करें। बैठक में जनप्रतिनिधि एवं दोनों समुदायों के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अमौर| मुसलमानों का पवित्र माह-ए- रमजान के अवसर पर अमौर प्रखंड के भौकरी चौक पर दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के रोजेदारों के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी शिरकत हिस्सा लिया। एआरएस ग्रुप ऑफ कंपनी के द्वारा आयोजित यह आयोजन प्रोपराइटर असहाब खान की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर असहाब खान, तारिक आलम, सनौवर आलम, हसनैन आलम, मुकर्रम हुसैन, सलाम आलम, साकीर आलम ,अन्य सभी मौजूद थे। केनगर| माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे ‘अलविदा’ पर सबूतर गांव की बड़ी जामा मस्जिद और अक्सा मस्जिद में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। बड़ी मस्जिद में मौलाना अब्दुल कलाम और अक्सा मस्जिद में मौलाना शाहिद रजा ने इमामत की। नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और खुतबे में रमजान के महत्व व मानवता की सेवा का संदेश दिया गया। नमाज के बाद अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआ हुई। मस्जिद कमेटी ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे ईदगाह में ईद की नमाज होगी। मुख्य रूप से मो. साहिल उर्फ बबलू, मौलाना महबूब, मो. मंजर, मो.अजमल, मो.मोजाहिद, मो.जुबैर, मो. अव्वल समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण और नमाजी मौजूद थे। {जीएमसीएच ईदगाह- सुबह-7 बजे {लाईन बाज़ार सज्जादिया ईदगाह -सुबह-7 .45 बजे {लाइन बाजार स्थित जामा मस्जिद-स ुबह-8.30 बजे {जामा मस्जिद सिपाही टोला मधुबनी – सुबह-8 बजे {मधुबनी मौलवी टोला स्थित जामा मस्जिद- सुबह-8:30 बजे {चिश्तीया अरबिया कॉलेज मस्जिद- सुबह-8:30 {लाईन बाजार छोटी मस्जिद- सुबह-9 बजे भास्कर न्यूज।पूर्णिया इस्लाम का सबसे पाक और मुबारक महीना रमजान विदा हो गया। शुक्रवार को रोजेदारों ने मस्जिदों में दूसरे अलविदा जुमे की नमाज अदा की।अलविदा नमाज अदा करने रोजेदारों की भीड़ देखने को मिली। दूसरे अलविदा जुमे की शाम को चांद का दीदार होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच खुशियां परवान चढ़ गई। सभी लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने लगे। देर रात तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी गई। शनिवार को पूरे जिले में धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। ईद उल फितर को लेकर रोजेदारों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुबह की नमाज को लेकर मस्जिद व ईदगाह भी सजकर तैयार हो गई हैं। ईद को लेकर शहर के जीएमसीएच स्थित ईदगाह, लाइन बाजार बड़ी मस्जिद, लाईन बाज़ार सज्जादिया ईदगाह छोटी मस्जिद, माधोपाड़ा स्थित अरबिया मस्जिद, पुलिस लाइन, मौलवी टोला जामा मस्जिद, सिपाही टोला जामा मस्जिद समेत जिले के सभी ईदगाह और मस्जिद सज-धज कर तैयार है। जीएमसीएच स्थित ईदगाह में होती है वहां सुबह 7 बजे ईद की नमाज पढ़ी जायेगी, इसके अलावा सज्जादिया ईदगाह सुबह 7.45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं लाइन बाजार स्थित जामा मस्जिद में 8.30 बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी।इसके साथ ही शहर के अन्य मस्जिदों व ईदगाहों में भी ईद की नमाज अदा की जायेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *