आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित जिला टेन प्लस टू हाई स्कूल में सोमवार को मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद वहां मौजूद शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए छात्र को तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और छात्र का हालचाल जाना। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीमार पड़ा परीक्षार्थी हसन बाजार थाना क्षेत्र के सुखरौली गांव निवासी 16 वर्षीय रविशंकर कुमार है। सोमवार को वह अपने निर्धारित केंद्र पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा दे रहा था। इसी दौरान परीक्षा कक्ष में बैठते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेंच से गिरकर छटपटाने लगा। घटना को देखकर कक्ष में मौजूद अन्य परीक्षार्थियों में भी घबराहट फैल गई। तत्काल शिक्षकों और कर्मियों ने उसे संभाला और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा। प्रांरभिक जांच में घबराहट और कमजोरी पाई गई डॉ. ऋषि ने बताया कि छात्र को अचेत अवस्था में लाया गया था। प्रारंभिक जांच में उसे तेज घबराहट और कमजोरी की शिकायत पाई गई। उन्होंने कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचाने से स्थिति नियंत्रण में रही और अब छात्र की हालत स्थिर है। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा के दौरान तनाव और घबराहट के कारण ऐसी घटनाएं कभी-कभी सामने आती हैं, इसलिए परीक्षार्थियों को मानसिक रूप से शांत रहने की सलाह दी जाती है। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने भी सभी परीक्षार्थियों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखने की बात कही है। वहीं परिजनों ने समय पर सहयोग करने के लिए शिक्षकों और अस्पताल कर्मियों के प्रति आभार जताया। यह खबर दैनिक भास्कर के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित जिला टेन प्लस टू हाई स्कूल में सोमवार को मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद वहां मौजूद शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए छात्र को तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और छात्र का हालचाल जाना। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीमार पड़ा परीक्षार्थी हसन बाजार थाना क्षेत्र के सुखरौली गांव निवासी 16 वर्षीय रविशंकर कुमार है। सोमवार को वह अपने निर्धारित केंद्र पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा दे रहा था। इसी दौरान परीक्षा कक्ष में बैठते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेंच से गिरकर छटपटाने लगा। घटना को देखकर कक्ष में मौजूद अन्य परीक्षार्थियों में भी घबराहट फैल गई। तत्काल शिक्षकों और कर्मियों ने उसे संभाला और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा। प्रांरभिक जांच में घबराहट और कमजोरी पाई गई डॉ. ऋषि ने बताया कि छात्र को अचेत अवस्था में लाया गया था। प्रारंभिक जांच में उसे तेज घबराहट और कमजोरी की शिकायत पाई गई। उन्होंने कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचाने से स्थिति नियंत्रण में रही और अब छात्र की हालत स्थिर है। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है और आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षा के दौरान तनाव और घबराहट के कारण ऐसी घटनाएं कभी-कभी सामने आती हैं, इसलिए परीक्षार्थियों को मानसिक रूप से शांत रहने की सलाह दी जाती है। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने भी सभी परीक्षार्थियों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखने की बात कही है। वहीं परिजनों ने समय पर सहयोग करने के लिए शिक्षकों और अस्पताल कर्मियों के प्रति आभार जताया। यह खबर दैनिक भास्कर के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है।


