मुजफ्फरपुर में खेसारीलाल यादव के शो के दौरान बवाल:किसानों की 25 लाख की मकई फसल बर्बाद, बोले- कार से खेत रौंदा, कर्ज लेकर खेती की थी

मुजफ्फरपुर में खेसारीलाल यादव के शो के दौरान बवाल:किसानों की 25 लाख की मकई फसल बर्बाद, बोले- कार से खेत रौंदा, कर्ज लेकर खेती की थी

मुजफ्फरपुर में ‘अर्जुन बाबू पशु मेला’ के आसपास के किसानों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों का कहना है कि बुधवार की रात हुए खेसारीलाल यादव के कार्यक्रम के दौरान मची अफरातफरी से उनकी मक्के की फसल नष्ट हो गई है। दरअसल, भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ बेकाबू हो गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्राइवेट गार्ड्स को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसके जवाब में आक्रोशित भीड़ ने चप्पल-जूते चलाते हुए विरोध जताया। मेले में जाने के लिए मक्के की फसल को रौंदकर निकले किसानों का कहना है कि मेले में पहुंचने के लिए हजारों लोग खेतों के रास्ते गुजर गए, जिससे बड़े पैमाने पर मकई की फसल बर्बाद हो गई। स्थानीय किसानों का आरोप है कि लोगों ने कार और बाइक से खेतों के बीच से रास्ता बना लिया, जिससे करीब 2 किलोमीटर के दायरे में लगी फसल कुचल गई। स्थानीय किसान मंजय ने बताया कि करीब 50 से 60 किसानों की करीब 25 बीघा में लगी मकई की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। उनके अनुसार, एक बीघा में लगी मकई की कीमत लगभग एक लाख रुपये होती है। इस हिसाब से कुल नुकसान 25 से 30 लाख रुपये तक पहुंच गया है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, ऐसे में इस नुकसान की भरपाई कैसे होगी, यह बड़ी चिंता का विषय है। किसानों ने उचित मुआवजे की मांग की घटना से नाराज किसानों ने सड़क पर मकई की फसल रखकर कुछ देर के लिए जाम भी किया और मुआवजे की मांग की। किसानों ने सीधे तौर पर मेले के आयोजन को लेकर पूर्व विधायक रामसूरत राय पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ही यह स्थिति बनी। हालांकि, रामसूरत राय ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भीड़ अत्यधिक थी और लोग इधर-उधर से घुस गए। उन्होंने माना कि कुछ किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना ने मेले की व्यवस्थाओं और सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं किसान मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। अब देखिए, खेसारीलाल यादव के कार्यक्रम के दौरान लाठीचार्ज की तस्वीरें भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव जैसे ही मंच पर पहुंचे लोगों ने हूट‍िंग शुरू कर दी, और स्‍टेज पर जूते-चप्पल फेंकने लगे। इस मेले में ही दो द‍िन पहले भी स्टेज पर ऑर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच मारपीट हुई थी। इसका भी वीडियो सामने आया था। सेल्फी लेने के लिए मंच पर चढ़ने लगे लोग दरअसल, औराई विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी के पूर्व विधायक रामसूरत राय मेले का आयोजन करा रहे हैं। बुधवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का प्रोग्राम था। खेसारी लाल यादव ने पशु मेले में पहुंचकर मंच पर जैसे ही गाना शुरू क‍िया, हूट‍िंग शुरू हो गई। लोग मंच की तरफ बढ़ने लगे। लोग खेसारी के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। मेला में तैनात प्राइवेट गार्ड ने लोगों को रोकने की कोशिश की तो दर्शकों और गार्ड्स के बीच मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने मंच पर भी पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ते देख खेसारी लाल यादव वहां से निकल गए।
पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि सब कुछ ठीक था। लोगों की इच्छा थी कि वो मंच पर आकर खेसारी के साथ सेल्फी लें। लोगों ने पुलिस की तीन बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसका बाद कार्यक्रम बंद कर दिया गया। इसी से लोग नाराज हो गए। खेसारी जाने लगे तो आक्रोश बढ़ गया। बाकी पूरी व्यवस्था थी। लोग संख्या से दोगुने हो गए थे। जाम लग गया। पुलिस फिल्ड में थी। 150 की संख्या में जवान थे। बाउंसर भी थे। SSP बोले- आयोजकों ने पूरे इंतजाम नहीं किए मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा, मेले के आयोजन के लिए अनुमति ली गई थी, जिसके आधार पर 150 पुलिसकर्मी, चार थानों के प्रभारी और एक DSP को तैनात किया गया था। हालांकि, SSP ने स्पष्ट रूप से आयोजकों पर अव्यवस्था का आरोप लगाया। स्टेज पर आपस में भिड़ गई थीं ऑर्केस्ट्रा गर्ल्स पूर्व मंत्री के अर्जुन बाबू मेले में यह तीसरी बार झड़प हुई है। इससे पहले एक ऑर्केस्ट्रा गर्ल्स के बीच किसी बात को लेकर स्टेज पर मारपीट हुई थी। पहले कलाकारों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ ही पलों में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसर एक-दूसरे के बाल खींचते और मारपीट करते नजर आई थीं। इस दौरान मंच पर अफरातफरी का माहौल बन गया, जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते दिखे। मुजफ्फरपुर में ‘अर्जुन बाबू पशु मेला’ के आसपास के किसानों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों का कहना है कि बुधवार की रात हुए खेसारीलाल यादव के कार्यक्रम के दौरान मची अफरातफरी से उनकी मक्के की फसल नष्ट हो गई है। दरअसल, भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ बेकाबू हो गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्राइवेट गार्ड्स को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसके जवाब में आक्रोशित भीड़ ने चप्पल-जूते चलाते हुए विरोध जताया। मेले में जाने के लिए मक्के की फसल को रौंदकर निकले किसानों का कहना है कि मेले में पहुंचने के लिए हजारों लोग खेतों के रास्ते गुजर गए, जिससे बड़े पैमाने पर मकई की फसल बर्बाद हो गई। स्थानीय किसानों का आरोप है कि लोगों ने कार और बाइक से खेतों के बीच से रास्ता बना लिया, जिससे करीब 2 किलोमीटर के दायरे में लगी फसल कुचल गई। स्थानीय किसान मंजय ने बताया कि करीब 50 से 60 किसानों की करीब 25 बीघा में लगी मकई की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। उनके अनुसार, एक बीघा में लगी मकई की कीमत लगभग एक लाख रुपये होती है। इस हिसाब से कुल नुकसान 25 से 30 लाख रुपये तक पहुंच गया है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, ऐसे में इस नुकसान की भरपाई कैसे होगी, यह बड़ी चिंता का विषय है। किसानों ने उचित मुआवजे की मांग की घटना से नाराज किसानों ने सड़क पर मकई की फसल रखकर कुछ देर के लिए जाम भी किया और मुआवजे की मांग की। किसानों ने सीधे तौर पर मेले के आयोजन को लेकर पूर्व विधायक रामसूरत राय पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ही यह स्थिति बनी। हालांकि, रामसूरत राय ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भीड़ अत्यधिक थी और लोग इधर-उधर से घुस गए। उन्होंने माना कि कुछ किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना ने मेले की व्यवस्थाओं और सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं किसान मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। अब देखिए, खेसारीलाल यादव के कार्यक्रम के दौरान लाठीचार्ज की तस्वीरें भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव जैसे ही मंच पर पहुंचे लोगों ने हूट‍िंग शुरू कर दी, और स्‍टेज पर जूते-चप्पल फेंकने लगे। इस मेले में ही दो द‍िन पहले भी स्टेज पर ऑर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच मारपीट हुई थी। इसका भी वीडियो सामने आया था। सेल्फी लेने के लिए मंच पर चढ़ने लगे लोग दरअसल, औराई विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी के पूर्व विधायक रामसूरत राय मेले का आयोजन करा रहे हैं। बुधवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का प्रोग्राम था। खेसारी लाल यादव ने पशु मेले में पहुंचकर मंच पर जैसे ही गाना शुरू क‍िया, हूट‍िंग शुरू हो गई। लोग मंच की तरफ बढ़ने लगे। लोग खेसारी के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। मेला में तैनात प्राइवेट गार्ड ने लोगों को रोकने की कोशिश की तो दर्शकों और गार्ड्स के बीच मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने मंच पर भी पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ते देख खेसारी लाल यादव वहां से निकल गए।
पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि सब कुछ ठीक था। लोगों की इच्छा थी कि वो मंच पर आकर खेसारी के साथ सेल्फी लें। लोगों ने पुलिस की तीन बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसका बाद कार्यक्रम बंद कर दिया गया। इसी से लोग नाराज हो गए। खेसारी जाने लगे तो आक्रोश बढ़ गया। बाकी पूरी व्यवस्था थी। लोग संख्या से दोगुने हो गए थे। जाम लग गया। पुलिस फिल्ड में थी। 150 की संख्या में जवान थे। बाउंसर भी थे। SSP बोले- आयोजकों ने पूरे इंतजाम नहीं किए मुजफ्फरपुर के SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा, मेले के आयोजन के लिए अनुमति ली गई थी, जिसके आधार पर 150 पुलिसकर्मी, चार थानों के प्रभारी और एक DSP को तैनात किया गया था। हालांकि, SSP ने स्पष्ट रूप से आयोजकों पर अव्यवस्था का आरोप लगाया। स्टेज पर आपस में भिड़ गई थीं ऑर्केस्ट्रा गर्ल्स पूर्व मंत्री के अर्जुन बाबू मेले में यह तीसरी बार झड़प हुई है। इससे पहले एक ऑर्केस्ट्रा गर्ल्स के बीच किसी बात को लेकर स्टेज पर मारपीट हुई थी। पहले कलाकारों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ ही पलों में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि डांसर एक-दूसरे के बाल खींचते और मारपीट करते नजर आई थीं। इस दौरान मंच पर अफरातफरी का माहौल बन गया, जबकि आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करते दिखे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *