औरंगाबाद में जयमाल के दौरान भरभराकर गिरा छज्जा:मलबे के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत; 25 घायल, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

औरंगाबाद में जयमाल के दौरान भरभराकर गिरा छज्जा:मलबे के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत; 25 घायल, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

औरंगाबाद के मंझियावां गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जयमाल के दौरान अचानक छत का छज्जा(पोर्टिको) गिर गिया। मलबे के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हुए है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज दाउदनगर, ओबरा सामुदायिक केंद्र और हायर सेंटर में चल रहा है। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान सत्यनारायण सिंह और अखिलेश्वर यादव के तौर पर हुई है। अखिलेश्वर यादव झारखंड के धनबाद में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे, जबकि सत्यनारायण सिंह खेती-किसानी करते थे। दोनों मृतक रिश्ते में दुल्हन के भाई बताए जा रहे हैं। अचानक गिरा छज्जा जानकारी के अनुसार रामव्यास सिंह की बेटी की शादी थी। बारात गोह थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से आई थी। द्वारा पूजन के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल के पास छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। अफरा-तफरी मच गई। मलबा नीचे बैठे लोगों पर गिर गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग दबकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मिलकर मलबा हटाया और घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया। शादी समारोह में शामिल कुणाल प्रताप सिंह और अभिमन्यु यादव ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शादी की खुशियां मातम में बदली हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। अखिलेश्वर यादव अपने भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। एक बेटी की शादी हो चुकी है।एक बेटी और बेटे की शादी अभी नहीं हुई थी। वहीं, सत्यनारायण सिंह की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। औरंगाबाद के मंझियावां गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जयमाल के दौरान अचानक छत का छज्जा(पोर्टिको) गिर गिया। मलबे के नीचे दबने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हुए है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज दाउदनगर, ओबरा सामुदायिक केंद्र और हायर सेंटर में चल रहा है। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान सत्यनारायण सिंह और अखिलेश्वर यादव के तौर पर हुई है। अखिलेश्वर यादव झारखंड के धनबाद में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे, जबकि सत्यनारायण सिंह खेती-किसानी करते थे। दोनों मृतक रिश्ते में दुल्हन के भाई बताए जा रहे हैं। अचानक गिरा छज्जा जानकारी के अनुसार रामव्यास सिंह की बेटी की शादी थी। बारात गोह थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव से आई थी। द्वारा पूजन के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल के पास छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। अफरा-तफरी मच गई। मलबा नीचे बैठे लोगों पर गिर गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग दबकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मिलकर मलबा हटाया और घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया। शादी समारोह में शामिल कुणाल प्रताप सिंह और अभिमन्यु यादव ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शादी की खुशियां मातम में बदली हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। अखिलेश्वर यादव अपने भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। एक बेटी की शादी हो चुकी है।एक बेटी और बेटे की शादी अभी नहीं हुई थी। वहीं, सत्यनारायण सिंह की दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *