डूंगरपुर एसपी ने कई राउंड फायर किए:भीड़ में पथराव और हड़दंग से निपटने के जवानों को तरीके समझाए

डूंगरपुर एसपी ने कई राउंड फायर किए:भीड़ में पथराव और हड़दंग से निपटने के जवानों को तरीके समझाए

डूंगरपुर में पुलिस ने भीड़ और उपद्रवियों से निपटने के लिए रविवार को पूर्वाभ्यास किया। पुलिस लाइन ग्राउंड में एसपी मनीष कुमार ने गन से धड़ाधड़ कई राउंड फायर किए। वही पुलिस के कई अधिकारियों ओर जवानों ने हिस्सा लिया।
भीड़ के बीच पथराव और हुड़दंग जैसी घटनाओं से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया। इसमें पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को तीतर—बितर किया। पुलिस के अधिकारियों ने पूर्वाभ्यास के दौरान मार्गदर्शन दिया। पुलिस के जवानों-अधिकारियों ने किया पूर्वाभ्यास
एसपी मनीष कुमार की मौजूदगी में पूर्वाभ्यास शुरू हुआ। एसपी ने भी हाथों में गन लेकर फायर किए। धड़ाधड़ 4 से 5 फायर करते हुए पुलिस के जवानों को भीड़ से नियंत्रण के तौर तरीके समझाए। हर थाने के 4-4 जवानों को प्रशिक्षण दिया गया
एसपी ने कहा कि होली के त्यौहार पर भीड़ और हुड़दंग से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। त्योहारों और चुनावी समय में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही और मेलों के आयोजन के कारण कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक थाने से चार-चार जवानों को प्रशिक्षण लिए चयनित किया गया। परेड ग्राउंड में मॉकड्रिल के जरिए कराया अभ्यास
प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को आंसू गैस, पंप एक्शन गन, स्टन सेल, डाई मार्कर ग्रेनेड, हैंड ग्रेनेड तथा केप्सी स्प्रे जैसे उपकरणों के सुरक्षित संचालन का अभ्यास कराया गया। साथ ही न्यूनतम बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। परेड ग्राउंड में मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न परिस्थितियों का अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण लाइन अधिकारी अरविंद त्रिवेदी, रिजर्व इंस्पेक्टर भैयालाल एवं आरएसी के अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ। जिला पुलिस का उद्देश्य है कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *