डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी उपलब्धि:सर्जरी, मेडिसिन और गायनिक में पीजी कोर्स इसी साल से शुरू

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी उपलब्धि:सर्जरी, मेडिसिन और गायनिक में पीजी कोर्स इसी साल से शुरू

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज को स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। कॉलेज को अब क्लिनिकल विषय विशेषज्ञता के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) कोर्स शुरू करने की अनुमति मिल गई है। इनमें सर्जरी, जनरल मेडिसिन और स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनिक) के पीजी कोर्स शामिल हैं। इन कोर्सेज में इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश मिल सकेगा, हालांकि अभी सरकार की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) का इंतजार है। डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. प्रभास भावसार ने बताया कि सर्जरी विभाग में चार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चार और जनरल मेडिसिन विभाग में चार सीटों पर आधिकारिक स्वीकृति मिल चुकी है। इन सीटों के लिए एनओसी संबंधी दस्तावेज सरकार के पास लंबित हैं। डॉ. भावसार ने यह भी बताया कि ये सभी पीजी कोर्स तीन साल की अवधि के होंगे। इन पीजी डॉक्टरों के आने से गंभीर मरीजों को बड़े शहरों में रेफर करने की आवश्यकता कम होगी। जिले के मरीजों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर और समय पर विशेषज्ञ परामर्श तथा इलाज मिल सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स शुरू होने से कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। पिछले 6 सालों में कॉलेज ने सैकड़ों एमबीबीएस डॉक्टर तैयार किए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *