कानपुर के बिधनू में आगे चल रहे ट्रक में पीछे से डंपर जा घुसा। हादसे के बाद कानपुर सागर हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। बिधनू पुलिस और एनएचआई ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाइवे से किनारे नहीं कराया, जिसके चलते लगभग 6 घंटे तक हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा। जाम लगने की सूचना मिलते ही घाटमपुर एसीपी मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस बल के साथ क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे करवा कर हाईवे पर यातायात बहाल कराया है। इस दौरान लगभग 20 किलोमीटर तक जाम के हालात बने रहे। गुरुवार सुबह बिधनू थाना क्षेत्र के रिंद नदी पुल के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे अनियंत्रित डंपर ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में डंपर चालक पतरेठा निवासी बब्लू और क्लीनर घनश्याम घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने हाइवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे नहीं करवाया, बिधनू पुलिस की लापरवाही के चलते जाम के हालात बनते चले गए। हाइवे पर लगभग छ घंटे बाद जाम खुल पाया था, कि शम्भूहा ओवरब्रिज पर एक डंपर खराब हो गया। जिससे जाम के हालात बन गए। जानकारी मिलते घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे करवाकर हाइवे पर यातयात बहाल कराया है। इस दौरान लगभग बीस किलो मीटर लंबा जाम लगा रहा। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि सूचना मिली थी, हाइवे पर क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर यातयात बहाल कराया गया है। 20 किलो मीटर तक लगी वाहनों की कतार हादसे के बाद कानपुर सागर हाइवे पर घाटमपुर की ओर पतारा तक कानपुर की ओर रमईपुर तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर हाइवे पर यातयात बहाल कराया है। लगभग छ घंटे यातयात प्रभावित रहा।


