कैलारस में गैस सिलेंडर की किल्लत:बुकिंग के बाद नहीं आ रहा मैसेज, सुबह से शाम तक कतार में उपभोक्ता; एसडीएम बोलीं- सर्वर डाउन था

कैलारस में गैस सिलेंडर की किल्लत:बुकिंग के बाद नहीं आ रहा मैसेज, सुबह से शाम तक कतार में उपभोक्ता; एसडीएम बोलीं- सर्वर डाउन था

कैलारस कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी के चलते एमएस रोड स्थित एचपी गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं और मोबाइल से बुकिंग का मैसेज नहीं आने के कारण उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं, जिस पर प्रशासन ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। कैलारस कस्बे में घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए एमएस रोड पर स्थित एचपी गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है। जब से सिलेंडर की किल्लत शुरू हुई है, तब से उपभोक्ताओं को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस बुकिंग करने में काफी परेशानी आ रही है। फोन बमुश्किल लगता है और अगर लग भी जाए तो बुकिंग का रिटर्न मैसेज नहीं आता है, जिसके कारण आधे लोगों को ही सिलेंडर मिल पा रहा है। उपभोक्ता बोले- एजेंसी पर जाओ तो वह मेसेज मांगते है उपभोक्ता अरविंद सिंह ने बताया कि वह पिछले दो हफ्ते से अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस एजेंसी के नंबर पर लगातार कॉल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “एक तो पहले की तरह कॉल लगती नहीं है काफी ट्राई करने पर जब फोन लग जाता है तो सिलेंडर बुकिंग के लिए रिटर्न मेसेज नहीं आ रहा ।” उन्होंने आगे कहा, “उसी मेसेज के जरिए सिलेंडर मिलता है । एजेंसी पर जाओ तो वह मेसेज मांगते है इसे में ग्राहक क्या करे सिलेंडर दो दिन से खत्म है ।” सिंह ने बताया, “वह तो गनीमत थी पहले से एक एस्ट्रा सिलेंडर था उसका स्तेमाल किया जा रहा है लेकिन आगे क्या होगा ।” एसडीएम ने कहा- लोग खबरों को देख पैनिक हो रहे है जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसी मालिकों के साथ बैठक कर बिना भेदभाव के सिस्टमेटिक ढंग से सिलेंडर वितरण करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कैलारस एसडीएम मेघा तिवारी ने कहा, “सभी गैस एजेंसी मालिकों निर्देशित किया गया है कि सिलेंडर नियम से नम्बर से बनते की भेद भाग ना किया जाए ।” उन्होंने कहा, “सिलेंडर की गाड़ी रोज आ रही है और क्रम अनुसार सभी को सिलेंडर दिए जा रहे है । लोग खबरों को देख पैनिक हो रहे है ।” एसडीएम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “प्रशासनिक टीम अलग से नजर बनाए हुए है । पहले नम्बर नहीं लग रहे थे तो सर्वर का कुछ कारण रहा होगा । अभी नम्बर लग रहे है सभी को सिलेंडर वितरण किया जा रहा है ।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *