गोरखपुर रूट पर रेल ब्लॉक के कारण 18 ट्रेनें निरस्त:40 ट्रेनों की रूट डायवर्ट, मनकापुर–अयोध्या कैंट के रास्ते चलेंगी

गोरखपुर रूट पर रेल ब्लॉक के कारण 18 ट्रेनें निरस्त:40 ट्रेनों की रूट डायवर्ट, मनकापुर–अयोध्या कैंट के रास्ते चलेंगी

गोरखपुर रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम सूचना है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अंतर्गत गोंडा–बुढ़वल रेलखंड में गोंडा–गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच प्री-नॉन इंटरलाकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 18 फरवरी से 8 मार्च तक रेल संचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में 18 ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि 40 ट्रेनों को बदले हुए रूट या रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। रेल प्रशासन ने जारी की सूची पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में बेहतर परिचालन के लिए यह कार्य आवश्यक है। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है। ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त 18 फरवरी से मार्च के बीच अलग अलग तारीख में निम्न प्रमुख ट्रेनें निरस्त रहेंगी 22921 बांद्रा–गोरखपुर एक्सप्रेस (15 मार्च) 22922 गोरखपुर–बांद्रा एक्सप्रेस (17 मार्च) 22199 ग्वालियर–बलरामपुर एक्सप्रेस (18 मार्च) 22200 बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस (19 मार्च) 15133 छपरा–आनंद विहार एक्सप्रेस (16 मार्च) 15134 आनंद विहार–छपरा एक्सप्रेस (18 मार्च) 12597 गोरखपुर–मुंबई एक्सप्रेस (17 मार्च) 12598 मुंबई–गोरखपुर एक्सप्रेस (18 मार्च) 15029 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस (19 मार्च) 15030 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस (21 मार्च) 15081/15082 गोरखपुर–गोमतीनगर (16–21 मार्च) 15069/15070 गोरखपुर–ऐशबाग (18–21 मार्च) 15113/15114 गोमतीनगर–छपरा (17–20 मार्च) 15031/32 गोरखपुर–लखनऊ जंक्शन (18–20 मार्च) इन ट्रेनों का आंशिक रूप से बदला जाएगा संचालन 07075 हैदराबाद–गोरखपुर स्पेशल 6 मार्च को गोमतीनगर तक चलेगी। 22199 ग्वालियर–बलरामपुर एक्सप्रेस 11 मार्च को लखनऊ स्टेशन पर टर्मिनेट होगी। 15009/15010 पीलीभीत–गोरखपुर ट्रेनें 17–21 मार्च के बीच गोमतीनगर तक संचालित होंगी। मनकापुर–अयोध्या कैंट के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें इस मार्ग से कई लंबी दूरी की ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनमें शामिल हैं.. बरौनी–जम्मूतवी, गोरखपुर–मुंबई, आनंद विहार–कामाख्या, पनवेल–गोरखपुर, गुवाहाटी–जम्मूतवी, बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार, लखनऊ जंक्शन–बरौनी, डिब्रूगढ़–लालगढ़ अवध आसाम, गोरखपुर–पुणे, गोरखपुर–अमृतसर, कटिहार–अमृतसर, ओखा–गोरखपुर, मुंबई–गोरखपुर, यशवंतपुर–गोरखपुर, एर्णाकुलम–बरौनी, अमृतसर–दरभंगा, चंडीगढ़–डिब्रूगढ़, तिरुवनन्तपुरम उत्तर–गोरखपुर सहित अन्य ट्रेनें निर्धारित तारीखों में इसी रूट से चलेंगी। कानपुर–प्रयागराज के रास्ते चलेंगी ये गाड़ियां 12565 दरभंगा–नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति (19 मार्च) 15110 मथुरा–छपरा (18 मार्च) 02569/02570 दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल (16–20 मार्च) 15109 छपरा–मथुरा (18 व 20 मार्च) इन ट्रेनों को लखनऊ के बजाय कानपुर–प्रयागराज के रास्ते चलाया जाएगा। ये ट्रेनें देरी से होंगी संचालित ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से 120 से 240 मिनट तक देरी से रवाना होंगी। इनमें हावड़ा–काठगोदाम, मुजफ्फरपुर–आनंद विहार, बरौनी–बांद्रा, नई दिल्ली–दरभंगा, ग्वालियर–बरौनी, गोरखपुर–बठिंडा, गोरखपुर–एलटीटी, गोरखपुर–आनंद विहार और गोरखपुर–अमृतसर एक्सप्रेस शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *