विदिशा के कई इलाकों में आज बिजली कटौती:मेंटेनेंस के कारण सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक सप्लाई बंद

विदिशा शहर के कई इलाकों में आज बिजली उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ेगा। म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 33/11 केवी सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। यह कटौती 10 अप्रैल (गुरुवार) को सुबह 09:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक रहेगी। इससे सिविल लाइन, अशफाक नगर, दुर्गा नगर कॉलोनी, विदिशा नगर और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। कंपनी ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाने के लिए किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की गई है। हालांकि, कुछ उपभोक्ताओं ने मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार होने वाली बिजली कटौती पर असंतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इन कटौतियों के बावजूद विद्युत आपूर्ति की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *