बेगूसराय में गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी परेशानी न हो, इसको लेकर विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। आज(मंगलवार) सात घंटे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान जीरोमाइल बरौनी स्थित ग्रिड उपकेंद्र में मेंटेनेंस का काम होगा। उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। 33 KV के सभी PSS जीरो माइल, बेगूसराय, भगवानपुर, वीरपुर, देवना, तेघड़ा, बनवारीपुर, वभनगामा, बगराहा डीह प्रिंस पाइप और पेप्सिको फीडर सप्लाई बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील संचरण प्रमंडल बेगूसराय के विद्युत कार्यपालक अभियंता ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। क्योंकि शहर में पांच घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। काम खत्म होते ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी। बेगूसराय में गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी परेशानी न हो, इसको लेकर विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। आज(मंगलवार) सात घंटे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान जीरोमाइल बरौनी स्थित ग्रिड उपकेंद्र में मेंटेनेंस का काम होगा। उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। 33 KV के सभी PSS जीरो माइल, बेगूसराय, भगवानपुर, वीरपुर, देवना, तेघड़ा, बनवारीपुर, वभनगामा, बगराहा डीह प्रिंस पाइप और पेप्सिको फीडर सप्लाई बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील संचरण प्रमंडल बेगूसराय के विद्युत कार्यपालक अभियंता ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। क्योंकि शहर में पांच घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। काम खत्म होते ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी।


