औरंगाबाद में आज 5 घंटे तक बिजली कटेगी:मेंटेनेंस वर्क को लेकर हरदत्ता पीएसएस से सप्लाई ठप रहेगी; जर्जर तार-पोल को भी ठीक किया जाएगा

औरंगाबाद में आज 5 घंटे तक बिजली कटेगी:मेंटेनेंस वर्क को लेकर हरदत्ता पीएसएस से सप्लाई ठप रहेगी; जर्जर तार-पोल को भी ठीक किया जाएगा

औरंगाबाद में आज(4 अप्रैल 2026) कई इलाकों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर हरदत्ता पीएसएस अंतर्गत सभी फीडरों से सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। कुटुंबा विद्युत विभाग के कनीय अभियंता (जेई) प्रिय कंचन कुमार निराला के मुताबिक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। 33 हजार केवी लाइन के तार और पोल को बदला जा रहा है। यह कार्य बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। लंबे समय से जर्जर हो चुके तार और पोल को भी बदला जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी तरह की तकनीकी खराबी या दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके। समय से निपटा लें जरूरी काम मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। तकनीकी टीम की निगरानी में लाइन मरम्मत और पोल बदलने का काम किया जा रहा है। निर्धारित समय के अंदर कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जा सके। 200 गांवों में बिजली कटौती का असर हरदत्ता पीएससी से जुड़े शहरी, रिसियप, कुटुंबा, महराजगंज और निरंजनपुर फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगा। जिसके कारण कुटुंबा प्रखंड के लगभग 200 गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। औरंगाबाद में आज(4 अप्रैल 2026) कई इलाकों में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर हरदत्ता पीएसएस अंतर्गत सभी फीडरों से सप्लाई अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। कुटुंबा विद्युत विभाग के कनीय अभियंता (जेई) प्रिय कंचन कुमार निराला के मुताबिक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। 33 हजार केवी लाइन के तार और पोल को बदला जा रहा है। यह कार्य बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। लंबे समय से जर्जर हो चुके तार और पोल को भी बदला जा रहा है, ताकि भविष्य में किसी तरह की तकनीकी खराबी या दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके। समय से निपटा लें जरूरी काम मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। तकनीकी टीम की निगरानी में लाइन मरम्मत और पोल बदलने का काम किया जा रहा है। निर्धारित समय के अंदर कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जा सके। 200 गांवों में बिजली कटौती का असर हरदत्ता पीएससी से जुड़े शहरी, रिसियप, कुटुंबा, महराजगंज और निरंजनपुर फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगा। जिसके कारण कुटुंबा प्रखंड के लगभग 200 गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। अधिकारियों उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विभागीय अधिकारियों ने की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *