रोहतक में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा:प्लॉट पर कब्जा लेने आए लोगों को भगाया, रजिस्ट्री नाम न करवाने का आरोप

रोहतक में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा:प्लॉट पर कब्जा लेने आए लोगों को भगाया, रजिस्ट्री नाम न करवाने का आरोप

रोहतक के ब्लॉक कलानौर के गांव काहनौर में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। प्लॉट पर कब्जा लेने आए लोगों को ग्रामीणों ने भगा दिया। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दी। झगड़े का पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। इस मामले में ग्रामीणों ने एसपी से हस्तक्षेप करने की मांग की। गांव काहनौर निवासी महाबीर ने बताया कि उनका पिछले 40 साल पहले से प्लॉट पर कब्जा है। यह प्लॉट पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा का था, लेकिन प्लॉट पर कब्जा उन्हीं का रहा। पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा ने यह प्लॉट गांव मुरादपुर टेकना के सरपंच निर्भय को बेच दिया। महाबीर ने बताया कि तीन साल पहले शादीलाल बतरा ने प्लॉट की रजिस्ट्री निर्भय के नाम करवा दी। जबकि प्लॉट पर कब्जा उनके पूर्वजों के समय से चल रहा है। इस मामले में जब निर्भय कब्जा लेने आया तो पंचायती तौर पर प्लॉट का सौदा 43 लाख रुपए में हो गया था, जिसके बयाने का 14 लाख रुपए निर्भय को दिया हुआ है। इस बारे में निर्भय से बात नहीं हो सकी। रजिस्ट्री करवाने को तैयार, प्लॉट नहीं देंगे
महाबीर ने बताया कि निर्भय के साथ पंचायती तौर पर निर्णय हुआ था, लेकिन निर्भय ने ना तो रजिस्ट्री करवाई और ना पैसे वापस किए। हालांकि वह पैसे वापस नहीं लेंगे, बल्कि प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने को तैयार है। वह प्लॉट को किसी भी सूरत में नहीं देंगे। आज भी प्लॉट पर उनका कब्जा है। 40 साल से कब्जा, नहीं देंगे प्लॉट
महाबीर के चचेरे भाई धर्मबीर सिंह ने बताया कि घर के सामने ही 300 गज का पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा का प्लॉट था, जिस पर उनके पूर्वजों के समय से पिछले करीब 40 साल से अधिक समय से कब्जा है। शादीलाल बतरा ने प्लॉट मुरादपुर टेकना के सरपंच को बेच दिया, जिसकी तीन साल पहले ही रजिस्ट्री हुई है। एक माह पहले पंचायती तौर पर हुआ फैसला
धर्मबीर ने बताया कि एक माह पहले गांव में पंचायत हुई, जिसमें महाबीर व निर्भय के बीच प्लॉट का सौदा 43 लाख रुपए में तय हो गया। इस दौरान प्लॉट का बयाना 14 लाख रुपए निर्भय के खाते में आरटीजीएस करवाए। लेकिन उसके बाद निर्भय ने रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया। प्लॉट पर कब्जा करने के लिए गाड़ियों में गुंडे लेकर आया निर्भय
धर्मबीर सिंह ने आरोप लगाया कि सरपंच निर्भय 8 से 10 गाड़ियों में गुंडों को लेकर आया और जबरन प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया। गाड़ियों से हथियार भी निकाले गए। लेकिन जब गांव एकत्रित हुआ तो आरोपी खेतों के रास्ते फरार हो गए, जबकि उनकी गाड़ियां वहीं मौके पर खड़ी थी। पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले में जांच कर रही पुलिस
एएसपी ने बताया कि इस मामले में एसपी के निर्देशानुसार जांच की जाएगी। मौके पर जाकर प्लॉट के विवाद को लेकर दोनों पक्षों से बात की जाएगी। मामले में जो भी कार्रवाई बनेगी, पुलिस की तरफ से वह कार्रवाई की जाएगी। अभी मामले में दोनों पक्षों से बात करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *