‘थाना न होने से 18KM दूर जाना पड़ता’-विधायक:विधानसभा में उठाई आवाज, कहा-ग्रामीणों को शिकायत दर्ज कराने में दिक्कत

‘थाना न होने से 18KM दूर जाना पड़ता’-विधायक:विधानसभा में उठाई आवाज, कहा-ग्रामीणों को शिकायत दर्ज कराने में दिक्कत

खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान भदास उत्तरी पंचायत में थाना संचालन का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि थाना न होने के कारण ग्रामीणों को शिकायत दर्ज कराने के लिए लगभग 18 किलोमीटर दूर गंगौर थाना जाना पड़ता है, जिससे उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने सदन को बताया कि भदास उत्तरी में पुलिस थाना न होने से स्थानीय लोगों को न्याय पाने में काफी कठिनाई होती है। उन्हें अपनी शिकायतों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जो समय और संसाधनों दोनों की बर्बादी है। उन्होंने तर्क दिया कि भदास उत्तरी में थाना स्थापित होने से न केवल पंचायत के लोगों को बल्कि धुसमुरी बिशनपुर, कासिमपुर, कोठिया सहित आसपास के दर्जनों गांवों की बड़ी आबादी को भी सुरक्षा व्यवस्था सुलभ होगी। इससे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और ग्रामीणों को त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी। विधायक मंडल ने सरकार से मांग की कि भदास उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 8 में पहले से निर्मित थाना भवन का अविलंब नोटिफिकेशन जारी कर विधिवत थाना संचालन शुरू किया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार इस वित्तीय वर्ष में इस जनहित से जुड़े विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी। मानसी में कॉलेज स्थापना की मांग सदर विधायक ने दोहराया कि वे अपने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि वे विधानसभा सत्र के दौरान फुटकर विक्रेताओं की समस्याएं, मानसी में कॉलेज की स्थापना, खगड़िया नगर परिषद, सदर अस्पताल तथा मानसी नगर पंचायत में जलजमाव की गंभीर समस्या जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार के संज्ञान में ला चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को धरातल पर लागू नहीं किया जाता, तब तक वे संघर्ष करते रहेंगे और जनता की आवाज विधानसभा में मजबूती से उठाते रहेंगे। खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान भदास उत्तरी पंचायत में थाना संचालन का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि थाना न होने के कारण ग्रामीणों को शिकायत दर्ज कराने के लिए लगभग 18 किलोमीटर दूर गंगौर थाना जाना पड़ता है, जिससे उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने सदन को बताया कि भदास उत्तरी में पुलिस थाना न होने से स्थानीय लोगों को न्याय पाने में काफी कठिनाई होती है। उन्हें अपनी शिकायतों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जो समय और संसाधनों दोनों की बर्बादी है। उन्होंने तर्क दिया कि भदास उत्तरी में थाना स्थापित होने से न केवल पंचायत के लोगों को बल्कि धुसमुरी बिशनपुर, कासिमपुर, कोठिया सहित आसपास के दर्जनों गांवों की बड़ी आबादी को भी सुरक्षा व्यवस्था सुलभ होगी। इससे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और ग्रामीणों को त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी। विधायक मंडल ने सरकार से मांग की कि भदास उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 8 में पहले से निर्मित थाना भवन का अविलंब नोटिफिकेशन जारी कर विधिवत थाना संचालन शुरू किया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार इस वित्तीय वर्ष में इस जनहित से जुड़े विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी। मानसी में कॉलेज स्थापना की मांग सदर विधायक ने दोहराया कि वे अपने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि वे विधानसभा सत्र के दौरान फुटकर विक्रेताओं की समस्याएं, मानसी में कॉलेज की स्थापना, खगड़िया नगर परिषद, सदर अस्पताल तथा मानसी नगर पंचायत में जलजमाव की गंभीर समस्या जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार के संज्ञान में ला चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनके द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को धरातल पर लागू नहीं किया जाता, तब तक वे संघर्ष करते रहेंगे और जनता की आवाज विधानसभा में मजबूती से उठाते रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *