यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने चार अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें कोलकाता-भुवनेश्वर, मालदा टाउन-इतवारी, आसनसोल-पटना और किऊल-मालदा टाउन के बीच चलेंगी। इससे बिहार और पूर्वी भारत के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जानिए ट्रेन किस-किस स्टेशन पर रूकेगी किऊल-मालदा टाउन मेमू स्पेशल(03204)- 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6:10 बजे खुलेगी किऊल से खुलेगी। 15:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03203 शाम 16:00 बजे मालदा से खुलेगी। अगले दिन 01:00 बजे किऊल पहुंचेगी। यह ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रूकेगी। जिससे भागलपुर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। भुवनेश्वर-कोलकाता स्पेशल(08401)- मंगलवार 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक रात 00:50 बजे भुवनेश्वर से खुलेगी। दूसरे दिन सुबह 09:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08402 कोलकाता से 17:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00:45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे। न्यू फरक्का होते हुए जाएगी इतवारी-मालदा टाउन स्पेशल(08871)- इतवारी से 19, 20 और 26 अप्रैल को चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 08872 मालदा से 21, 21 और 27 अप्रैल को संचालित होंगी। यह ट्रेन न्यू फरक्का, रामपुरहाट, बोलपुर शांतिनिकेतन, बर्द्धमान और डानकुनी स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें भी सभी श्रेणियों के कोच उपलब्ध रहेंगे। पटना-आसनसोल मेमू स्पेशल(03202: पटना से 13 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 4:35 बजे खुलेगी। दोपहर 12:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03201 आसनसोल से दोपहर 13:45 बजे प्रस्थान कर रात 22:10 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने चार अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें कोलकाता-भुवनेश्वर, मालदा टाउन-इतवारी, आसनसोल-पटना और किऊल-मालदा टाउन के बीच चलेंगी। इससे बिहार और पूर्वी भारत के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जानिए ट्रेन किस-किस स्टेशन पर रूकेगी किऊल-मालदा टाउन मेमू स्पेशल(03204)- 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6:10 बजे खुलेगी किऊल से खुलेगी। 15:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03203 शाम 16:00 बजे मालदा से खुलेगी। अगले दिन 01:00 बजे किऊल पहुंचेगी। यह ट्रेन न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर रूकेगी। जिससे भागलपुर क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। भुवनेश्वर-कोलकाता स्पेशल(08401)- मंगलवार 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक रात 00:50 बजे भुवनेश्वर से खुलेगी। दूसरे दिन सुबह 09:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08402 कोलकाता से 17:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00:45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर और वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे। न्यू फरक्का होते हुए जाएगी इतवारी-मालदा टाउन स्पेशल(08871)- इतवारी से 19, 20 और 26 अप्रैल को चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 08872 मालदा से 21, 21 और 27 अप्रैल को संचालित होंगी। यह ट्रेन न्यू फरक्का, रामपुरहाट, बोलपुर शांतिनिकेतन, बर्द्धमान और डानकुनी स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें भी सभी श्रेणियों के कोच उपलब्ध रहेंगे। पटना-आसनसोल मेमू स्पेशल(03202: पटना से 13 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 4:35 बजे खुलेगी। दोपहर 12:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03201 आसनसोल से दोपहर 13:45 बजे प्रस्थान कर रात 22:10 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।


