सहरसा में एंक्रोचमेंट को लेकर 6 घंटे पावर कट:सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कटौती; कलेक्ट्रेट-हॉस्पिटल फीडर की बिजली रहेगी बाधित

सहरसा में एंक्रोचमेंट को लेकर 6 घंटे पावर कट:सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कटौती; कलेक्ट्रेट-हॉस्पिटल फीडर की बिजली रहेगी बाधित

सहरसा में अतिक्रमण हटाओ अभियान के कारण 20 फरवरी, शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहरसा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है। जिला प्रशासन सहरसा द्वारा वीर कुमार सिंह चौक से मत्स्यगंधा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा और तकनीकी कारणों से कलेक्ट्रेट फीडर और हॉस्पिटल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षति से बचाने के लिए कटौती विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों, तारों और अन्य उपकरणों को क्षति से बचाने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्रवाई में मशीनों और बुलडोजर के उपयोग से बिजली लाइनों के संपर्क में आने का खतरा रहता है, इसलिए निर्धारित समय तक आपूर्ति बाधित रखना आवश्यक है। समय से पहले निपटा ले काम विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से तैयारी कर लें और अपने आवश्यक कार्य समय से पूर्व निपटा लें। अस्पताल, सरकारी कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। विभाग ने यह भी बताया कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में उपभोक्ता स्थानीय विद्युत कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। सहरसा में अतिक्रमण हटाओ अभियान के कारण 20 फरवरी, शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहरसा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है। जिला प्रशासन सहरसा द्वारा वीर कुमार सिंह चौक से मत्स्यगंधा तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा और तकनीकी कारणों से कलेक्ट्रेट फीडर और हॉस्पिटल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षति से बचाने के लिए कटौती विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों, तारों और अन्य उपकरणों को क्षति से बचाने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्रवाई में मशीनों और बुलडोजर के उपयोग से बिजली लाइनों के संपर्क में आने का खतरा रहता है, इसलिए निर्धारित समय तक आपूर्ति बाधित रखना आवश्यक है। समय से पहले निपटा ले काम विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से तैयारी कर लें और अपने आवश्यक कार्य समय से पूर्व निपटा लें। अस्पताल, सरकारी कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। विभाग ने यह भी बताया कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। किसी भी आपात स्थिति में उपभोक्ता स्थानीय विद्युत कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *