बहादुरगढ़ में अतिक्रमण पर एक्शन:वेस्ट जुआ ड्रेन रोड से हटाए कब्जे, दुकानदारों के कटे चालान, सामान बचाने की गुहार लगाती दिखी महिला।

बहादुरगढ़ में अतिक्रमण पर एक्शन:वेस्ट जुआ ड्रेन रोड से हटाए कब्जे, दुकानदारों के कटे चालान, सामान बचाने की गुहार लगाती दिखी महिला।

बहादुरगढ़ नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए वेस्ट जुआ ड्रेन पर बनी सड़क से अवैध कब्जे हटवाए। टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया और दुकानों के बाहर रखा सामान भी जब्त कर लिया। दुकानदारों में मचा हड़कंप, चालान काटे गए कार्रवाई के दौरान दर्जन भर से अधिक दुकानदारों के चालान काटे गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार जल्दबाजी में अपना सामान समेटते नजर आए। अभियान के दौरान एक महिला दुकानदार हाथ जोड़कर अपना सामान बचाने की गुहार लगाती दिखाई दी, लेकिन नगर परिषद की टीम ने नियमों के तहत कार्रवाई जारी रखी। दोबारा अतिक्रमण पर कड़ी चेतावनी नगर परिषद के एमई जोगेंद्र संधु ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आगे भी जारी रहेगा अभियान नगर परिषद ने साफ किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *