प्रसाद देने में देरी पर युवक का सिर फोड़ा:लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से किया हमला, भागलपुर में हुआ था भागवत कथा

प्रसाद देने में देरी पर युवक का सिर फोड़ा:लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से किया हमला, भागलपुर में हुआ था भागवत कथा

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के बाबुपुर गांव में भागवत कथा के प्रसाद वितरण के दौरान विवाद हो गया। जिसमें एक युवक को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान बाबुपुर निवासी प्रकाश मंडल के बेटे अजय कुमार मंडल के रूप में हुई है, जिसका सिर फट गया। घायल अजय कुमार मंडल ने बताया कि गांव में भागवत कथा के समापन पर प्रसाद वितरण किया जा रहा था। इस दौरान भारी भीड़ थी और प्रसाद देने में थोड़ी देरी हो गई। इसी बात को लेकर गांव के अंकित यादव और सौरभ यादव आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। अजय ने जब इसका विरोध किया, तो अंकित और सौरभ ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अजय को तुरंत सबौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, अजय का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है। इस घटना को लेकर सबौर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन भी शुरू कर दी गई है। भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के बाबुपुर गांव में भागवत कथा के प्रसाद वितरण के दौरान विवाद हो गया। जिसमें एक युवक को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान बाबुपुर निवासी प्रकाश मंडल के बेटे अजय कुमार मंडल के रूप में हुई है, जिसका सिर फट गया। घायल अजय कुमार मंडल ने बताया कि गांव में भागवत कथा के समापन पर प्रसाद वितरण किया जा रहा था। इस दौरान भारी भीड़ थी और प्रसाद देने में थोड़ी देरी हो गई। इसी बात को लेकर गांव के अंकित यादव और सौरभ यादव आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। अजय ने जब इसका विरोध किया, तो अंकित और सौरभ ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अजय को तुरंत सबौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, अजय का इलाज मायागंज अस्पताल में जारी है। इस घटना को लेकर सबौर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन भी शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *