आगरा में टूटी सड़क के चलते बाइक सवार फिसला:रांग साइड आ रहे ट्रक ने रौंद दिया, कालिंदी विहार का मामला

आगरा में टूटी सड़क के चलते बाइक सवार फिसला:रांग साइड आ रहे ट्रक ने रौंद दिया, कालिंदी विहार का मामला

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में बोस्टन पब्लिक स्कूल के पास गड्‌ढे में बाइक फिसलने के कारण बाइक सवार को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का पहिया निकलने से शव क्षत विक्षत हो गया। ट्रक रांग साइड आ रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना करीब डेढ़ बजे की है। कालिंदी विहार 80 फीट रोड पर बोस्टर पब्लिक स्कूल है। स्कूल के सामने वाली सड़क लंबे समय से खराब है। इस पर गहरे गड्‌ढे़ है। ऐसे में एक साइड के वाहन रांग साइड से गुजरते हैं। बताया गया है कि बाइक सवार अपनी साइड में आ रहा था। सामने से ट्रक रांग साइड से आ रहा था। ट्रक के पास में गड्‌ढे के चलते बाइक डिस्बैलेंस हो गई। ऐसे में बाइक सवार ट्रक के सामने जा गिरा। ट्रक का आगे का पहिया बाइक सवार के ऊपर से निकल गया। ट्रक का पहिया निकलने से शव के चिथडे़ हो गए। सूचना पर ट्रांस यमुना पुलिस मौके पर पहुंची। चालक फरार है। बाइक जितेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है।
लोग बोले- सालों से टूटी है सड़क
स्थानीय लोगों ने बताया कि कालिंदी विहार सीएनजी पंप वाली रोड सालों से टूटी है। सड़क पर गहरे गड्‌ढे हैं। इस कारण सारे वाहन रांग साइड होकर गुजरते हैं। आए दिन वाहन चालक हादसे का शिकार होते हैं। मगर, इसके बाद भी सड़क सही करने पर ध्यान नहीं दिया ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *