आगरा-ग्वालियर हाईवे पर 3 किमी लंबा जाम:गड्ढों के कारण रोहता नहर से सेवला चुंगी तक वाहन रेंगते रहे, एंबुलेंस भी फंसी

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर 3 किमी लंबा जाम:गड्ढों के कारण रोहता नहर से सेवला चुंगी तक वाहन रेंगते रहे, एंबुलेंस भी फंसी

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर रविवार को करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। थाना सदर क्षेत्र में रोहता नहर से सेवला चुंगी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में शादियों में शामिल होने जा रहे कई लोग घंटों तक फंसे रहे। इस दौरान कई एंबुलेंस भी जाम में अटक गईं, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे पर बने गहरे गड्ढे जाम का मुख्य कारण हैं। इन गड्ढों की वजह से यहां अक्सर वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है और जाम लग जाता है। रविवार को शादियों का बड़ा साया होने के कारण वाहनों की संख्या ज्यादा थी, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। राहगीर गोविंद चाहर ने बताया कि वह एक घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। उन्हें रोहता से सेवला जाना था। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दी, लेकिन काफी देर तक जाम से राहत नहीं मिल सकी। वहीं गांव बाद निवासी संजय सिंह, जो हाथरस में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे, उनकी गाड़ी भी जाम में फंस गई। उन्हें करीब एक घंटे बाद ही आगे बढ़ने का रास्ता मिल सका।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *