झालावाड़ में 4 अप्रैल को 3 घंटे बिजली बंद:मेंटिनेंस कार्य के कारण कई इलाकों में आपूर्ति रहेगी बाधित

झालावाड़ में 4 अप्रैल को 3 घंटे बिजली बंद:मेंटिनेंस कार्य के कारण कई इलाकों में आपूर्ति रहेगी बाधित

झालावाड़ शहर में शनिवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा मेंटेनेंस और रखरखाव कार्य के चलते सुबह 8 से 11 बजे तक विद्युत कटौती की जाएगी। निगम के एईएन अशोक कुमार ने बताया कि यह कटौती 33/11 केवी सब-स्टेशन, खण्ड़िया पावर हाउस पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण होगी। इस दौरान खण्ड़िया पावर हाउस से निकलने वाले समस्त 11 केवी फीडरों से संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। इनमें खण्ड़िया कॉलोनी, मास्टर कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, कंचन सिटी, कनक सिटी, सुभाष कॉलोनी, डिप्टी जी के मंदिर के आस-पास के क्षेत्र, बड़ा बाजार, पुलिस लाइन और कपिलवस्तु कॉलोनी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ए.आर. नगर कॉलोनी, गायत्री कॉलोनी, गढ़ परिसर, मंगलपुरा, सीमेंट रोड, तबेला रोड, धनवाड़ा, अखाड़े की तलाई, इंदिरा कॉलोनी, पंचमुखी बालाजी के आस-पास का क्षेत्र, घुड़पुरा मोहल्ला, जेल रोड और बस स्टैंड क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *