डीएस कॉलेज के छात्रों ने मंदार पर्वत का भ्रमण किया:राष्ट्रीय एकता शिविर के तहत सात दिवसीय टूर पर निकले

डीएस कॉलेज के छात्रों ने मंदार पर्वत का भ्रमण किया:राष्ट्रीय एकता शिविर के तहत सात दिवसीय टूर पर निकले

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का एक दल मंगलवार देर शाम मंदार पर्वत भ्रमण के दौरान दीपनारायण सिंह महाविद्यालय, भूसिया पहुंचा। यह दल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर 2026 का हिस्सा है। राष्ट्रीय एकता शिविर 2026 का आयोजन 4 से 10 फरवरी तक मारवाड़ी महाविद्यालय, भागलपुर में किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करते हुए देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता का संदेश देना है। इस सात दिवसीय शिविर में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित कुल 15 राज्यों से 80 से अधिक एनएसएस स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा रही है। दीपनारायण सिंह महाविद्यालय, भूसिया में कार्यक्रम का बैनर तले शुभारंभ किया गया था। मंदार पर्वत भ्रमण के तहत प्रतिभागियों की टीम इसी महाविद्यालय पहुंची। इस अवसर पर एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल कुमार, डॉ. हिमांशु शेखर, प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन सिंह, प्रो. सुनील चौधरी, अनिल कुमार राव, ज्योतिष प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिंह और कुंदन सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का एक दल मंगलवार देर शाम मंदार पर्वत भ्रमण के दौरान दीपनारायण सिंह महाविद्यालय, भूसिया पहुंचा। यह दल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर 2026 का हिस्सा है। राष्ट्रीय एकता शिविर 2026 का आयोजन 4 से 10 फरवरी तक मारवाड़ी महाविद्यालय, भागलपुर में किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करते हुए देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता का संदेश देना है। इस सात दिवसीय शिविर में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित कुल 15 राज्यों से 80 से अधिक एनएसएस स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा रही है। दीपनारायण सिंह महाविद्यालय, भूसिया में कार्यक्रम का बैनर तले शुभारंभ किया गया था। मंदार पर्वत भ्रमण के तहत प्रतिभागियों की टीम इसी महाविद्यालय पहुंची। इस अवसर पर एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राहुल कुमार, डॉ. हिमांशु शेखर, प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रसाद सिंह, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन सिंह, प्रो. सुनील चौधरी, अनिल कुमार राव, ज्योतिष प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिंह और कुंदन सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *