पटना जिले के मसौढ़ी पुलिस ने सोमवार को बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी वेदव्रत कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मसौढ़ी थाना प्रभारी विवेक भारती ने बताया कि वेदव्रत कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, रामनगर, थाना मसौढ़ी, जिला पटना का निवासी है। उसे थाना कांड संख्या 87/26 दिनांक 08.02.26 की धारा 37 के तहत दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार बढ़ते अपराधों को देखते हुए विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के तहत लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारण लोग अपना मानसिक संतुलन खो देते हैं और गलत तरीकों का सहारा लेते हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है और कई परिवार बर्बाद हो जाते हैं। बिहार सरकार राज्य में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है और समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चला रही है। पटना जिले के मसौढ़ी पुलिस ने सोमवार को बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी वेदव्रत कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मसौढ़ी थाना प्रभारी विवेक भारती ने बताया कि वेदव्रत कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, रामनगर, थाना मसौढ़ी, जिला पटना का निवासी है। उसे थाना कांड संख्या 87/26 दिनांक 08.02.26 की धारा 37 के तहत दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार बढ़ते अपराधों को देखते हुए विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के तहत लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारण लोग अपना मानसिक संतुलन खो देते हैं और गलत तरीकों का सहारा लेते हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है और कई परिवार बर्बाद हो जाते हैं। बिहार सरकार राज्य में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है और समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चला रही है।


