सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के सुदा गांव में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शराब के नशे में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के नशे में पिता से करता था मारपीट जानकारी के अनुसार, आरोपी दयाराम कोल अक्सर शराब पीकर अपने पिता भुलाई कोल से मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी वह नशे की हालत में घर आया और पिता से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर दयाराम ने भुलाई कोल के साथ हाथ-पैर और घूंसों से मारपीट की। मारपीट के दौरान भुलाई कोल बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार घटना की सूचना मिलने पर चितरंगी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दयाराम कोल को गिरफ्तार कर लिया। पीएम के लिए भेजा गया शव चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है और वैधानिक कार्रवाई जारी है।


