शराबी पति पर गला घोंट कर हत्या का आरोप:आरोपी घर छोड़ हुआ फरार; नालंदा में पत्नी की शिकायत पर गया था जेल

शराबी पति पर गला घोंट कर हत्या का आरोप:आरोपी घर छोड़ हुआ फरार; नालंदा में पत्नी की शिकायत पर गया था जेल

नालंदा में पति पर ही पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। मृतका मेहनौर गांव की रहने वाली मिथलेश यादव की पत्नी (31) आरती देवी है। घटना शनिवार रात की है। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव का है। मृतका के भाई चन्देश्वर ने बताया कि शराब पीकर हमेशा बहनोई, बहन के साथ मारपीट किया करता था। पहले भी वह अक्सर मारपीट किया करता था। जिसके कारण वह कम्प्लेन के बाद जेल भी गया था। बीती रात वह नशे में आया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और पहले मारपीट की। फिर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया। साल 2012 में सिलाव थाना क्षेत्र के गोरमा गांव की रहने वाली आरती की शादी दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव के रहने वाले मिथिलेश यादव के साथ हुई थी। दंपती के 2 बच्चे भी है। बेटे की उम्र 8 साल और बेटी की उम्र 6 साल है। दीपनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि पति पर गला घोंट हत्या करने का आरोप लगा है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। जनवरी महीने में ही पत्नी ने मारपीट की शिकायत की थी। जिस मामलें में आरोपी जेल गया था। 8 दिन पहले ही वह जेल से छुटकर आया था। देर रात शराब के नशे में उसने मारपीट की और फिर गला दबाकर पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नालंदा में पति पर ही पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। मृतका मेहनौर गांव की रहने वाली मिथलेश यादव की पत्नी (31) आरती देवी है। घटना शनिवार रात की है। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव का है। मृतका के भाई चन्देश्वर ने बताया कि शराब पीकर हमेशा बहनोई, बहन के साथ मारपीट किया करता था। पहले भी वह अक्सर मारपीट किया करता था। जिसके कारण वह कम्प्लेन के बाद जेल भी गया था। बीती रात वह नशे में आया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और पहले मारपीट की। फिर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया। साल 2012 में सिलाव थाना क्षेत्र के गोरमा गांव की रहने वाली आरती की शादी दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव के रहने वाले मिथिलेश यादव के साथ हुई थी। दंपती के 2 बच्चे भी है। बेटे की उम्र 8 साल और बेटी की उम्र 6 साल है। दीपनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि पति पर गला घोंट हत्या करने का आरोप लगा है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। जनवरी महीने में ही पत्नी ने मारपीट की शिकायत की थी। जिस मामलें में आरोपी जेल गया था। 8 दिन पहले ही वह जेल से छुटकर आया था। देर रात शराब के नशे में उसने मारपीट की और फिर गला दबाकर पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *