नशे में धुत ड्राइवर, 11 लोगों को मारी टक्कर:रिटायर्ड स्पेशल डीजी को एयरपोर्ट लेने जा रहा था चालक

नशे में धुत ड्राइवर, 11 लोगों को मारी टक्कर:रिटायर्ड स्पेशल डीजी को एयरपोर्ट लेने जा रहा था चालक

टीटी नगर इलाके में दो दिन पहले मंगलवार दोपहर नशे में धुत कार चालक ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। नानके तिराहा से रंगमहल चौराहे तक बेकाबू कार ने तीन से चार वाहनों को टक्कर मारते हुए 11 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा उस वक्त थमा, जब तेज रफ्तार कार रंगमहल चौराहे पर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार चालक हरीश मालवीय रिटायर्ड स्पेशल डीजी पवन जैन को एयरपोर्ट लेने जा रहा था। पवन जैन उसी दिन मुंबई से भोपाल लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक अत्यधिक नशे में था और वाहन पर उसका कोई नियंत्रण नहीं रह गया था। टक्कर से पहले कार ने नानके पेट्रोलपंप के पास भी कई वाहनों को टक्कर मारी थी।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हरीश को पकड़कर टीटी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर जब थाने लाया गया तो वह इतना नशे में था कि सो गया और पूछताछ के दौरान भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने और लापरवाही से दुर्घटनाकारित करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। हादसे में घायल 11 लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया है, फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *