Kerala: कन्नूर केंद्रीय जेल के एक कैदी के पास से मादक पदार्थ जब्त

Kerala: कन्नूर केंद्रीय जेल के एक कैदी के पास से मादक पदार्थ जब्त

केरल के कन्नूर में दो दिन पहले केंद्रीय कारागार में एक कैदी के पास से मादक पदार्थ जब्त किए गए। जेल अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जेल में नियमित जांच के दौरान कैदी मनोज के पास से हशीश के तेल की दो बोतल बरामद हुईं।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ को पुलिस को सौंप दिया गया और कैदी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर बुधवार को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम और केरल जेल एवं सुधार सेवा (प्रबंधन) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक, इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि कैदी के पास मादक पदार्थ कैसा पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *