करनाल में नशीली दवाइयों का सप्लायर गिरफ्तार:यूपी के सहारनपुर का रहने वाला, एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई

करनाल में नशीली दवाइयों का सप्लायर गिरफ्तार:यूपी के सहारनपुर का रहने वाला, एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई

करनाल जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई करते हुए नशीली गोलियों के मामले में दूसरे आरोपी को काबू कर लिया। यह कार्रवाई उस केस से जुड़ी है, जिसमें पहले आरोपी से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुई थीं और उसी की कड़ी जोड़ते हुए पुलिस सप्लायर तक पहुंची। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले सादिक को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से 51.7 ग्राम वजन की 470 नशीली गोलियां बरामद की गई थीं। बरामदगी के बाद थाना सदर करनाल में मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला। रिमांड में खुला सप्लायर का नाम पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में सादिक ने बताया कि वह नशीली गोलियां दूसरे व्यक्ति से खरीदकर लाया था। उसने सप्लायर के रूप में गांव कलंदर चौक, गंगोह, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के आरिफ का नाम बताया। जानकारी मिलते ही एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दबिश देकर दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश जारी पुलिस के अनुसार यह पूरी कार्रवाई तकनीकी इनपुट के आधार पर की गई। टीम ने पहले आरोपी से मिले सुराग को प्राथमिकता पर लिया और कम समय में सप्लाई करने वाले तक पहुंच बनाई। अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *