तरनतारन में ड्रग तस्करों ने की फायरिंग, घर में तोड़फोड़:AAP के पंचायत सदस्य के भाई को लगी गोली; नशा बेचने के विरोध पर भड़के

तरनतारन में ड्रग तस्करों ने की फायरिंग, घर में तोड़फोड़:AAP के पंचायत सदस्य के भाई को लगी गोली; नशा बेचने के विरोध पर भड़के

पंजाब के तरन तारन जिले के पलासौर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां ड्रग तस्करों ने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए एक परिवार पर हमला कर दिया। छोटे से विवाद को लेकर हुए इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार आम आदमी पार्टी से जुड़े एक मौजूदा पंचायत मेंबर का परिवार है। परिवार का आरोप है कि गांव में कुछ लोग नशा तस्करी का काम करते हैं। जब उन्होंने इस गैर-कानूनी गतिविधि का विरोध किया, तो आरोपियों ने गुस्से में उनके घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर की तोड़फोड़, चली गोलियां हमलावरों ने पहले घर में घुसकर तोड़फोड़ की और दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाईं। गोली लगने से पंचायत मेंबर का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है और परिवार के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *