कैथल में पकड़ा नशा तस्कर, भारी मात्रा में गांजा मिला:बेचने की फिराक में था, बिहार का रहने वाला

कैथल में पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव चन्द्रहासटी जिला समस्तीपुर बिहार निवासी रविन्द्र साहनी के रूप में हुई है। वह ढांड क्षेत्र में नशेड़ियों को यह नशा बेचने की फिराक में था। पुलिस टीम को मिली गुप्त सूचना ढांड थाना के एएसआई भान सिंह की शिकायत पर दर्ज मामले के अनुसार उनकी टीम रात के समय पंचमुखी चौक पर मौजूद थी। वहां पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो FCI गोदाम कुरुक्षेत्र रोड के पास एक बैग लिए हुए काफी समय से खड़ा है। बैग में मिला नशा उसके पास बड़ी मात्रा में गांजा फूल पत्ती है। पुलिस ने टीम का गठन किया और मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम रविन्द्र साहनी बताया, जो गांव चन्द्रहासटी जिला समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो बैग में से 860 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। ढांड थाना एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *