नूंह में नशा तस्कर गिरफ्तार:साढ़े 3 लाख की हेरोइन बरामद, बेचने की फिराक में था, सप्लायर पर भी FIR

नूंह में नशा तस्कर गिरफ्तार:साढ़े 3 लाख की हेरोइन बरामद, बेचने की फिराक में था, सप्लायर पर भी FIR

नूंह जिले के तावडू क्षेत्र में पुलिस ने एक नशा तस्कर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में तावडू शहर थाना में 2 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को 10 मार्च की शाम सूचना मिली थी कि नई अनाज मंडी तावडू में बंद दुकानों के पीछे की चारदीवारी के पास एक युवक हेरोइन बेचने के लिए खड़ा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक की पैंट की जेब से एक पॉलिथीन में रखी लगभग 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मुरसलिम पुत्र असरुदीन, निवासी गांव भाजलाका, थाना सदर तावडू के रूप में बताई। प्रारंभिक जांच में उसने खुलासा किया कि उसने यह हेरोइन साहिब पुत्र खालिद, निवासी गांव भाजलाका से खरीदी थी। पुलिस ने बरामद हेरोइन को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों मुरसलिम और साहिब के खिलाफ तावडू शहर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और दूसरे आरोपी साहिब की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *