जींद जिले में जुलाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जुलाना थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 2.5 लाख रुपये कीमत की 1 किलो 15 ग्राम चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दे कि पुलिस टीम जुलाना थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जुलाना से हांसी रोड पर करेला-झमोला गांव के स्कूल के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थ के साथ खड़ा है और नशे का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर की रेड सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर रेड की। करेला-झमोला गांव के स्कूल के पास पहुंचने पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 15 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान करेला गांव निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई। आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।


