औरंगाबाद में सुपारी देकर दवा कारोबारी का मर्डर:दूसरे जिले से बुलाए गए थे शूटर, सीसीटीवी फुटेज की मदद से 3 बदमाश अरेस्ट

औरंगाबाद में सुपारी देकर दवा कारोबारी का मर्डर:दूसरे जिले से बुलाए गए थे शूटर, सीसीटीवी फुटेज की मदद से 3 बदमाश अरेस्ट

औरंगाबाद में दवा व्यवसायी मो.जुनैद हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुरानी रंजिश में दवा व्यवसायी की दूसरे जिले से शूटर बुलाकर हत्या करवाई गई थी। मामला नावाडीह मोड़ के पास का है। डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, ह्यूमन इंटेलिजेंस और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास से तीन बदमाशों को पकड़ा। इनमें बदमाश मो. दानिश आलम, मो. रागीब और फरहान खान शामिल है। पूछताछ में दानिश आलम ने स्वीकार किया कि मो. जुनैद की हत्या भाड़े के शूटर शहजाद हुसैन उर्फ मिस्टर और उसके एक साथी से कराई गई थी, जिसमें रागीब और फरहान की अहम भूमिका रही। उसने यह भी बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार उसके घर अलीनगर, वार्ड-13 में रखे हैं। दो देसी पिस्टल-एक देसी कट्टा जब्त इस खुलासे के बाद एसआईटी ने छापेमारी कर दानिश आलम के घर से दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 129 जिंदा कारतूस और छह मैगजीन बरामद किए। पूछताछ में सूचना मिली कि शूटर शहजाद हुसैन उर्फ मिस्टर दाउदनगर से फरार होने की फिराक में है। पुलिस ने दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरारी पुल के पास से उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि रागीब और फरहान खान ने हत्या के लिए शूटरों को मोटरसाइकिल, हथियार और गोलियां उपलब्ध कराई थीं। 30 जनवरी की देर रात हुआ था मर्डर 30 जनवरी 2026 की देर रात नगर थाना अंतर्गत नवाडीह मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गैलेक्सी मेडिकल के मालिक मो. जुनैद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड के खुलासे के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया था। जिसके बाद एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच की और पुलिस अपराधियों तक पहुंची। मृतक मो. जुनैद और आरोपियों के परिवार के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। कुछ समय पहले मृतक दुकानदार के एक मसौरे भाई को भी गोली मारी गई थी, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव और गहरा गया था।इस मामले में समझौते का दबाव भी पीड़ित परिवार पर बनाया जा रहा था, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसी रंजिश में आरोपियों ने बाहर से शूटर बुलवाया और मेडिकल व्यवसायी मो. जुनैद की गोली मारकर हत्या करवा दी। औरंगाबाद में दवा व्यवसायी मो.जुनैद हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुरानी रंजिश में दवा व्यवसायी की दूसरे जिले से शूटर बुलाकर हत्या करवाई गई थी। मामला नावाडीह मोड़ के पास का है। डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, ह्यूमन इंटेलिजेंस और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास से तीन बदमाशों को पकड़ा। इनमें बदमाश मो. दानिश आलम, मो. रागीब और फरहान खान शामिल है। पूछताछ में दानिश आलम ने स्वीकार किया कि मो. जुनैद की हत्या भाड़े के शूटर शहजाद हुसैन उर्फ मिस्टर और उसके एक साथी से कराई गई थी, जिसमें रागीब और फरहान की अहम भूमिका रही। उसने यह भी बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार उसके घर अलीनगर, वार्ड-13 में रखे हैं। दो देसी पिस्टल-एक देसी कट्टा जब्त इस खुलासे के बाद एसआईटी ने छापेमारी कर दानिश आलम के घर से दो देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 129 जिंदा कारतूस और छह मैगजीन बरामद किए। पूछताछ में सूचना मिली कि शूटर शहजाद हुसैन उर्फ मिस्टर दाउदनगर से फरार होने की फिराक में है। पुलिस ने दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरारी पुल के पास से उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि रागीब और फरहान खान ने हत्या के लिए शूटरों को मोटरसाइकिल, हथियार और गोलियां उपलब्ध कराई थीं। 30 जनवरी की देर रात हुआ था मर्डर 30 जनवरी 2026 की देर रात नगर थाना अंतर्गत नवाडीह मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गैलेक्सी मेडिकल के मालिक मो. जुनैद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांड के खुलासे के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया था। जिसके बाद एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच की और पुलिस अपराधियों तक पहुंची। मृतक मो. जुनैद और आरोपियों के परिवार के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। कुछ समय पहले मृतक दुकानदार के एक मसौरे भाई को भी गोली मारी गई थी, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव और गहरा गया था।इस मामले में समझौते का दबाव भी पीड़ित परिवार पर बनाया जा रहा था, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसी रंजिश में आरोपियों ने बाहर से शूटर बुलवाया और मेडिकल व्यवसायी मो. जुनैद की गोली मारकर हत्या करवा दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *