सोनपुर के डीआरएम पहुंचे HURL बरौनी खाद कारखाना:कारखाना को उच्च रेल गुणक पुरस्कार से सम्मानित किया, सुविधाओं का जायजा लिया

सोनपुर के डीआरएम पहुंचे HURL बरौनी खाद कारखाना:कारखाना को उच्च रेल गुणक पुरस्कार से सम्मानित किया, सुविधाओं का जायजा लिया

सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरण ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) की बरौनी इकाई का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने संयंत्र के संचालन, सुरक्षा मानकों और लॉजिस्टिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने रेल कनेक्टिविटी, माल परिवहन की दक्षता और भविष्य में सहयोग के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। डीआरएम अमित सरण ने एचयूआरएल खाद कारखाना प्रबंधन को रेल परिवहन के माध्यम से तैयार उत्पादों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर हिंदुस्तान उर्वरक व रसायन लिमिटेड को मंडल रेल प्रबंधक अमित सरण द्वारा उच्च रेल गुणक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। औद्योगिक विकास को गति दी यह सम्मान हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड बरौनी की उत्कृष्ट लॉजिस्टिक प्रबंधन और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा है कि एचयूआरएल बरौनी ने रेल परिवहन के माध्यम से माल ढुलाई में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति दी है। उन्होंने कहा है कि हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड बरौनी के इस सहयोग से वर्तमान वित्तीय साल 2025-26 में रेलवे के सोनपुर मंडल को 100 करोड़ से अधिक की राजस्व की प्राप्ति हुई। उम्मीद है कि भविष्य में भी रेलवे और एचयूआरएल बरौनी के बीच बेहतर सहयोग बना रहेगा। एचयूआरएल बरौनी के प्रमुख नितिन सक्सेना ने इस सम्मान के लिए मंडल रेल प्रबंधक और रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया। रेल परिवहन के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल और लागत-प्रभावी आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत करने का संकल्प लिया है। इस दौरान टीम ने डीआरएम को उत्पादन क्षमता, तकनीकी विशेषताओं के संबंध में जानकारी दी। सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरण ने हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) की बरौनी इकाई का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने संयंत्र के संचालन, सुरक्षा मानकों और लॉजिस्टिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने रेल कनेक्टिविटी, माल परिवहन की दक्षता और भविष्य में सहयोग के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। डीआरएम अमित सरण ने एचयूआरएल खाद कारखाना प्रबंधन को रेल परिवहन के माध्यम से तैयार उत्पादों की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर हिंदुस्तान उर्वरक व रसायन लिमिटेड को मंडल रेल प्रबंधक अमित सरण द्वारा उच्च रेल गुणक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। औद्योगिक विकास को गति दी यह सम्मान हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड बरौनी की उत्कृष्ट लॉजिस्टिक प्रबंधन और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा है कि एचयूआरएल बरौनी ने रेल परिवहन के माध्यम से माल ढुलाई में सर्वोत्तम प्रदर्शन कर क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति दी है। उन्होंने कहा है कि हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड बरौनी के इस सहयोग से वर्तमान वित्तीय साल 2025-26 में रेलवे के सोनपुर मंडल को 100 करोड़ से अधिक की राजस्व की प्राप्ति हुई। उम्मीद है कि भविष्य में भी रेलवे और एचयूआरएल बरौनी के बीच बेहतर सहयोग बना रहेगा। एचयूआरएल बरौनी के प्रमुख नितिन सक्सेना ने इस सम्मान के लिए मंडल रेल प्रबंधक और रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया। रेल परिवहन के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल और लागत-प्रभावी आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत करने का संकल्प लिया है। इस दौरान टीम ने डीआरएम को उत्पादन क्षमता, तकनीकी विशेषताओं के संबंध में जानकारी दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *