औरंगाबाद में दो ट्रकों के बीच टक्कर में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर में हुई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी शैलेंद्र कुमार के रूप में की गई है। वह पेशे से ट्रक चालक था और घटना के समय अपने गाड़ी के साथ सड़क पर जा रहा था। सड़क पर आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रहा ट्रक असंतुलित हो गया और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक शैलेंद्र कुमार ट्रक के केबिन में ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। कड़ी मश्क्कत के बाहर ट्रक को निकाला सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की गई और घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर होकर बुरा हाल है औरंगाबाद में दो ट्रकों के बीच टक्कर में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर में हुई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी शैलेंद्र कुमार के रूप में की गई है। वह पेशे से ट्रक चालक था और घटना के समय अपने गाड़ी के साथ सड़क पर जा रहा था। सड़क पर आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रहा ट्रक असंतुलित हो गया और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक शैलेंद्र कुमार ट्रक के केबिन में ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी। कड़ी मश्क्कत के बाहर ट्रक को निकाला सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की गई और घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर होकर बुरा हाल है


