बिलासपुर में टिप्पर झील किनारे गिरा, ड्राइवर की मौत:खस्ताहाल सड़क से गुजरते समय हादसा; राहगीरों की सुबह पड़ी नजर

बिलासपुर में टिप्पर झील किनारे गिरा, ड्राइवर की मौत:खस्ताहाल सड़क से गुजरते समय हादसा; राहगीरों की सुबह पड़ी नजर

हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले के बागछाल क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में टिप्पर झील किनारे जा गिरा। इस हादसे में टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय कुलदीप निवासी धनीपखर के रूप में हुई है। सुबह पता चला हादसे का हादसे का पता सुबह उस समय चला जब मार्ग से गुजर रहे एक अन्य चालक ने झील किनारे गिरे टिप्पर को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि यह टिप्पर एक रेलवे कंपनी के कार्य में लगा हुआ था। सड़क की खराब हालत बनी हादसे की वजह प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बागछाल के पास सड़क की हालत बेहद खराब है। अंधेरा और सड़क की खस्ताहाल स्थिति के कारण टिप्पर अनियंत्रित होकर सीधे झील में जा गिरा। रात होने के कारण दुर्घटना का तुरंत पता नहीं चल सका, जिससे चालक को समय पर सहायता नहीं मिल पाई। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *