समस्तीपुर में पुलिस ने चोरी की एक पिकअप को बरामद किया है। ड्राइवर भी गिरफ्तार हुआ, जो पुलिस की गाड़ी देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूसा थाना अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि पुलिस टीम गश्ती के बाद थाने लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस की गाड़ी देखकर तेजी से पिकअप भगाने लगा। पुलिस ने उसे पीछाकर पकड़ा। ड्राइवर रमेश हरपुर गांव निवासी महेश राय का बेटा संजय कुमार उर्फ गोलू कुमार (20) है। युवक ने कहा कि पिकअप उसी की है। ऑनर बुक दिखाने के लिए पुलिस ने कहा तो वो गुमराह कर रहा था। नौबतपुर के रहने वाले शख्स की है पिकअप पुलिस के अनुसार पिकअप पटना के नौबतपुर इलाके के रहने वाले सुभाष यादव की है। सुभाष यादव ने कहा कि मेरी पिकअप दिसंबर में घर से चोरी हो गई थी। नौबतपुर थाने मं एफआईआर दर्ज कराई थी। पूसा थाने की पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। गिरफ्तार युवक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि वह आज सामान लाने के लिए पिकअप लेकर समस्तीपुर बाजार जा रहा था। पुसा थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की गई है। सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में हाजिर किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा। समस्तीपुर में पुलिस ने चोरी की एक पिकअप को बरामद किया है। ड्राइवर भी गिरफ्तार हुआ, जो पुलिस की गाड़ी देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूसा थाना अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि पुलिस टीम गश्ती के बाद थाने लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस की गाड़ी देखकर तेजी से पिकअप भगाने लगा। पुलिस ने उसे पीछाकर पकड़ा। ड्राइवर रमेश हरपुर गांव निवासी महेश राय का बेटा संजय कुमार उर्फ गोलू कुमार (20) है। युवक ने कहा कि पिकअप उसी की है। ऑनर बुक दिखाने के लिए पुलिस ने कहा तो वो गुमराह कर रहा था। नौबतपुर के रहने वाले शख्स की है पिकअप पुलिस के अनुसार पिकअप पटना के नौबतपुर इलाके के रहने वाले सुभाष यादव की है। सुभाष यादव ने कहा कि मेरी पिकअप दिसंबर में घर से चोरी हो गई थी। नौबतपुर थाने मं एफआईआर दर्ज कराई थी। पूसा थाने की पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। गिरफ्तार युवक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और बताया कि वह आज सामान लाने के लिए पिकअप लेकर समस्तीपुर बाजार जा रहा था। पुसा थाना अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की गई है। सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में हाजिर किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा।


