सभी जिलों में स्थापित होंगी पेयजल जांच लेबोरेट्रीज:शेखपुरा में गन्ना मंत्री संजय पासवान ने की घोषणा, रोजगार पर भी बोले

सभी जिलों में स्थापित होंगी पेयजल जांच लेबोरेट्रीज:शेखपुरा में गन्ना मंत्री संजय पासवान ने की घोषणा, रोजगार पर भी बोले

शेखपुरा में गन्ना मंत्री और जमुई के प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने घोषणा की है कि राज्य के सभी जिलों में पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगले पांच वर्षों में पिछले दस वर्षों की तुलना में दोगुनी नौकरियां प्रदान की जाएंगी। मंत्री रविवार को गणतंत्र दिवस पर झंडा तोलन करने जमुई जा रहे थे, तभी शेखपुरा में उनका स्वागत किया गया। मंत्री पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पटना में स्थापित हाईटेक लैब की तर्ज पर ही सभी जिलों में पेयजल जांच प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि गर्मी की शुरुआत से पहले पूरे राज्य में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए लगातार बैठकों के माध्यम से फीडबैक लिया जा रहा है और सभी आवश्यक उपायों पर कार्य किया जा रहा है। ‘सात निश्चय तीन’ के तहत सभी को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि ‘सात निश्चय तीन’ के तहत सभी को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि राज्य को उद्योग धंधों का केंद्र बनाने के लिए बाहर से कल-कारखाने लगाने वाले उद्यमियों को सरकार द्वारा मुफ्त में भूमि उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है। इससे नए उद्योग स्थापित होंगे और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे राज्य तरक्की के नए आयाम छू सकेगा। सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हर घर नल जल योजना’ को सशक्त बनाने और सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति के सभी लीकेजों को दूर करते हुए लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। शेखपुरा पहुंचने पर लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री संजय पासवान का भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर पार्टी के स्थानीय नेता विजय पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। शेखपुरा में गन्ना मंत्री और जमुई के प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने घोषणा की है कि राज्य के सभी जिलों में पेयजल की गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगले पांच वर्षों में पिछले दस वर्षों की तुलना में दोगुनी नौकरियां प्रदान की जाएंगी। मंत्री रविवार को गणतंत्र दिवस पर झंडा तोलन करने जमुई जा रहे थे, तभी शेखपुरा में उनका स्वागत किया गया। मंत्री पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पटना में स्थापित हाईटेक लैब की तर्ज पर ही सभी जिलों में पेयजल जांच प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि गर्मी की शुरुआत से पहले पूरे राज्य में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए लगातार बैठकों के माध्यम से फीडबैक लिया जा रहा है और सभी आवश्यक उपायों पर कार्य किया जा रहा है। ‘सात निश्चय तीन’ के तहत सभी को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि ‘सात निश्चय तीन’ के तहत सभी को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि राज्य को उद्योग धंधों का केंद्र बनाने के लिए बाहर से कल-कारखाने लगाने वाले उद्यमियों को सरकार द्वारा मुफ्त में भूमि उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई है। इससे नए उद्योग स्थापित होंगे और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे राज्य तरक्की के नए आयाम छू सकेगा। सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हर घर नल जल योजना’ को सशक्त बनाने और सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति के सभी लीकेजों को दूर करते हुए लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। शेखपुरा पहुंचने पर लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री संजय पासवान का भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर पार्टी के स्थानीय नेता विजय पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *