आगर में पीने की पानी की जांच:रिपोर्ट में पानी पीने योग्य मिला, उज्जैन से आई टीम ने की टेस्टिंग

आगर में पीने की पानी की जांच:रिपोर्ट में पानी पीने योग्य मिला, उज्जैन से आई टीम ने की टेस्टिंग

इंदौर में दूषित पानी से हुई दुखद मौतों के बाद प्रदेश शासन के जारी निर्देशों के पालन में आगर मालवा के सुसनेर में पेयजल सप्लाई की जांच की गई। इसी क्रम में शनिवार शाम उज्जैन से पीआईयू (परियोजना क्रियान्वयन इकाई) की टीम ने सुसनेर पहुंचकर पानी सप्लाई व्यवस्था का जायजा लिया। इंजीनियर शिला दांगी के नेतृत्व में आई टीम ने वार्ड 10 की हरिनगर कॉलोनी और परसुलिया रोड स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी के सैंपल एकत्र किए। इन नमूनों की जांच प्लांट की प्रयोगशाला में मल्टी अर्बन कंपनी के केमिस्ट सुनील पाटीदार ने की। जांच रिपोर्ट में सुसनेर का पानी पूरी तरह सुरक्षित और पीने योग्य पाया गया। निर्धारित मानकों पर खरा उतरा पानी प्रयोगशाला परीक्षण के दौरान पानी की क्वालिटी के प्रमुख मानक इस प्रकार दर्ज किए गए: टीडीएस (TDS): 165.5 पीएच मान (pH): 7.12 क्लोरीन स्तर: 0.4 ये सभी आंकड़े निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के भीतर पाए गए। जांच के समय नगर पालिका इंजीनियर अरविंद बघेल, लेखापाल जमीउल रहमान, स्टोर कीपर अखलाख खान, हितेश जैन और नरेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने भविष्य में भी पेयजल की शुद्धता बनाए रखने के लिए नियमित जांच के निर्देश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *